तिहाड़ जेल के 82 अफसरों पर बड़ा एक्शन, सुकेश चंद्रशेखर से घूस लेने के आरोप में FIR दर्ज

तिहाड़ जेल के 82 अफसरों पर बड़ा एक्शन, सुकेश चंद्रशेखर से घूस लेने के आरोप में FIR दर्ज
X
महाठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) से जुड़े मामले में बड़ी जानकारी सामने आई है। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की आर्थिक अपराध शाखा ने तिहाड़ जेल के 82 अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज (FIR registered) की है।

महाठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) से जुड़े मामले में बड़ी जानकारी सामने आई है। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की आर्थिक अपराध शाखा ने तिहाड़ जेल के 82 अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज (FIR registered) की है। जेल स्टाफ पर आरोप है कि ये लोग सुकेश चंद्रशेखर से हर महीने करीब डेढ़ करोड़ रुपए रिश्वत लेते थे।

आरोप है कि सुकेश जेल में अलग से बैरक व मोबाइल फोन (mobile phone) इस्तेमाल करने समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के नाम पर यह राशि अधिकारियों को देता था। पुलिस को एक नोट भी मिला है, जिसमें उन सभी जेल कर्मियों के नाम हैं, जो रिश्वत लेते थे। तिहाड़ जेल प्रशासन (Tihar Jail Administration) से अनुमति मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

इससे पहले आर्थिक अपराध शाखा ने 8 जेल कर्मियों को गिरफ्तार (arrested) किया था। 200 करोड़ की ठगी करने वाले सुकेश चंद्रशेखर के पहले भी कई कारनामे सामने आ चुके हैं। इससे पहले सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली की तिहाड़ जेल में रहकर 200 करोड़ की ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया था। सुकेश ने गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) का अधिकारी बनकर जेल से ठगी की थी। आवाज बदलकर उसने लोगों को अपने जाल में फंसा लिया था। आरोप है कि सुकेश ने जेल अधिकारियों को लाखों की रिश्वत देकर मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया था। जांच के बाद कई जेल अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया।

बचपन से करोड़पति बनने का था सपना

कर्नाटक के बैंगलोर में एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मे सुकेश हमेशा अपने जीवन में करोड़पति बनने का सपना देखता था और अपने सपने को पूरा करने के लिए उसने ठगों के माध्यम से पैसा कमाने का फैसला किया। उसने 17 साल की उम्र से लोगों को ठगना शुरू कर दिया था। 2007 में उसने नौकरी दिलाने के बहाने करीब 100 लोगों से 75 करोड़ रुपये ठग लिए थे। उस समय उन्होंने अपना परिचय एक बड़े नौकरशाह के रूप में दिया। कई सालों के बाद उन्होंने राजनेता टीटीवी दिनाकरण (TTV Dhinakaran) को 50 करोड़ का चूना भी लगाया था।

Tags

Next Story