NEET-PG Counselling : दिल्ली में मरीजों को मिली बड़ी राहत, रेजिडेंट डॉक्टरों ने खत्म की हड़ताल

नीट-पीजी काउंसलिंग (NEET-PG Counselling) में हो रही देरी के विरोध में रेजिडेंट डॉक्टरों (Resident Doctors) की हड़ताल वापस लेने का फैसला लिया गया है। दिल्ली के सभी रेजिडेंट डॉक्टर आज दोपहर 12 बजे से काम पर लौट गए है। फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (Federation of Resident Doctors Association) ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।
रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म (strike ends) होने से अस्पताल का चक्कर लगा रहे मरीजों को राहत मिली है। हाल ही में प्रदर्शन के दौरान डॉक्टरों और पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद मामला तूल पकड़ लिया और डॉक्टरों ने अपना प्रदर्शन तेज कर दिया था। रेजिडेंट डॉक्टरों के संगठन फोर्डा (FORDA) ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय छह जनवरी को होने वाली सुनवाई से पहले समिति की रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपने पर राजी हो गया है।
मंत्रालय ने यह भी आश्वासन दिया है कि विरोध में भाग लेने वाले रेजिडेंट डॉक्टरों के खिलाफ अधिकारियों द्वारा कोई दंडात्मक या अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। फोर्डा ने एक बयान में कहा कि 30 दिसंबर को दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के साथ फोर्डा के प्रतिनिधियों की कई बैठकें हुईं।
दिल्ली पुलिस की ओर से इस बात पर जोर दिया गया है कि डॉक्टरों के लिए उनके मन में बहुत सम्मान है। वे डॉक्टरों की कठिनाइयों से अच्छी तरह वाकिफ हैं और किसी भी समय किसी भी मामले में चिकित्सा बिरादरी के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हैं। महासंघ ने कहा कि दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने यह भी आश्वासन दिया कि रेजिडेंट डॉक्टरों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी (FIR registered) को कानूनी प्रक्रिया के अनुसार देखा जाएगा।
फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ मनीष ने बताया, 'पिछली रात हमारी बैठक हुई थी, इस बैठक में डीसीपी और संयुक्त पुलिस आयुक्त (oint Commissioner of Police) मौजूद थे। एफआईआर वापस लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सभी राज्यों के आरडीए के साथ बैठक में यह फैसला लिया गया और हम आज दोपहर 12 बजे के बाद हड़ताल खत्म कर रहे हैं। इसे देखते हुए डॉक्टर आज दोपहर 12 बजे से अपनी हड़ताल वापस ले रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS