आनन-फानन में दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल पहुंची 'बिग बॉस 14' की कंटेस्टेंट पवित्रा पुनिया, कारण जानकर फैंस करने लगे दुआ

आनन-फानन में दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल पहुंची बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट पवित्रा पुनिया, कारण जानकर फैंस करने लगे दुआ
X
'बिग बॉस 14' शो से बाहर आने के बाद पवित्रा ने काम शुरू कर दिया और 'बालवीर' की शूटिंग में बिजी हो गई। लेकिन उन्हें अचानक दिल्ली के लिए रवाना होना पड़ा। वो दिल्ली आकर सीधा एक हॉस्पिटल में पहुंची।

'बिग बॉस 14' की कंटेस्टेंट पवित्रा पुनिया हाल ही में घर से बेघर हुई। शो से बाहर आने के बाद पवित्रा ने काम शुरू कर दिया और 'बालवीर' की शूटिंग में बिजी हो गई। लेकिन उन्हें अचानक दिल्ली के लिए रवाना होना पड़ा। वो दिल्ली आकर सीधा एक हॉस्पिटल में पहुंची। इस हॉस्पिटल का नाम मैक्स हॉस्पिटल बताया जा रहा है। हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। चलिए आपको बताते है कि आखिर क्या है पूरा मामला-

दरअसल, पवित्रा पुनिया को खबर मिलीं कि उनके पिता अस्पताल में भर्ती है। उन्हें चोट लगी है। जिसके चलते उनकी हालत नाजुक बनीं हुई है। इस बात की जानकारी पवित्रा पुनिया के करीबी दोस्तों ने दी। दोस्तों का कहना है कि 'पवित्रा दिल्ली में है। जैसे ही उन्हें पिता के हॉस्पिटल में एडमिट होने की खबर मिली, वो तुरंत दिल्ली के लिए निकल गई।' सूत्रों की मानें तो पवित्रा पुनिया के पिता मैक्स हॉस्पिटल में एडमिट है। लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है।

वहीं पवित्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस से पिता के लिए दुआ करने की अपील की। आपको बता दें कि पवित्रा पुनिया के पिता कुशल पाल सिंह दिल्ली पुलिस में अधिकारी रह चुके है। बताया जा रहा है कि काम के दौरान उनके पिता अचानक गिर गए। जिसके वजह से उन्हें काफी चोटें आई है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं बात करें अगर पवित्रा पुनिया की तो, पवित्रा ने शो में अपने दमदार अंदाज से लोगों का दिल जीता। उनकी एजाज खान से बढ़ती नजदीकियां चर्चाओं का विषय रही।

Tags

Next Story