सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
X
नई दिल्ली के आनंद विहार रेलवे फ्लाईओवर पर बाइक सवार एक गंभीर रूप से घायल पड़ा था। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम गुलाम मुस्तफा है। यह बात अभी साफ नहीं हो पाई है कि बाइक डिवाइडर से टकराई थी या फिर किसी वाहन ने उसे टक्कर मारी थी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

नई दिल्ली के आनंद विहार रेलवे फ्लाईओवर पर बाइक सवार एक गंभीर रूप से घायल पड़ा था। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम गुलाम मुस्तफा (41) है। यह बात अभी साफ नहीं हो पाई है कि बाइक डिवाइडर से टकराई थी या फिर किसी वाहन ने उसे टक्कर मारी थी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक गुलाम मुस्तफा सुंदर नगरी नंद नगरी इलाके में सपरिवार रहता था। परिवार में पिता आरिक अली समेत अन्य सदस्य हैं। सुंदर नगरी के रहने वाले भूरा ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार रात को घर लौट रहा था।

इस दौरान उसने आनंद विहार रेलवे फ्लाईओवर पर एक बाइक युवक घायल पड़ा है। उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई थी। वह तुरंत एक गाड़ी से उसे लेकर जीटीबी अस्पताल गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाद में मृतक की शिनाख्त गुलाम मुस्तफा के रूप में हुई।

Tags

Next Story