हमारे पार्षदों को नहीं खरीद पा रही भाजपा, इसलिए मेयर का चुनाव नहीं होने दे रही : केजरीवाल

हमारे पार्षदों को नहीं खरीद पा रही भाजपा, इसलिए मेयर का चुनाव नहीं होने दे रही : केजरीवाल
X
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी के मेयर पद के चुनाव को लेकर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा वाले बताएंगे कि वे चुनाव होने देंगे या नहीं होने देंगे।

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी के मेयर पद के चुनाव को लेकर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा वाले बताएंगे कि वे चुनाव होने देंगे या नहीं होने देंगे। हर बार भाजपा वाले ही चुनाव को रोकते हैं। हम तो चुनाव कराना चाहते हैं। पिछली बार हम सबने देखा कि की भाजपा के लोग जानबूझकर शोर कर रहे थे। अब उनको मान लेना चाहिए कि वे चुनाव हार गए हैं। वे जैसे राज्यों में करते हैं। राज्यों में चुनाव हार जाते हैं, लेकिन फिर भी सरकार उनकी ही बनती है। वे खरीद-फरोख्त कर लेते हैं। भाजपा हमारे पार्षदों की खरीद-फरोख्त नहीं कर पा रही हैं, तो सदन ही नहीं चलने दे रहे हैं और मेयर का चुनाव ही नहीं होने दे रहे हैं।

केंद्र ने देश के सभी नगर निगमों पैसा दिया, दिल्ली के लोगों से क्या दुश्मनी है : केजरीवाल

केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा कल पेश किए गए बजट को लेकर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरे देश से केंद्र सरकार इनकम टैक्स इकट्ठा करती है,लेकिन केंद्र सरकार उसका इस्तेमाल नहीं कर सकती। केंद्र सरकार को उसे सारे राज्यों में बांटना होता है। पूरे देश में सबसे ज्यादा टैक्स दिल्ली के लोग देते हैं। पिछले साल दिल्ली के लोगों ने 1.75 लाख करोड़ रुपए का इनकम टैक्स दिया और उसमें सेदिल्ली को केवल 325 करोड़ रुपए दिए। 325 करोड़ रुपए ही पिछले 20 साल से हर साल मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह कहावत है कि सोने की अंडे देने वाली मुर्गी को मारना नहीं चाहिए। दिल्ली तो एक तरह से सोने के अंडे देती है। अगर उसका ही गला घोंट दोगे, तो कैसे काम चलेगा। आप दिल्ली में जितना ज्यादा निवेश करोगे, उतना ही ज्यादा दिल्ली टैक्स देगी। आप दिल्ली में निवेश ही नहीं करोगे और दिल्ली का गला घोंट दोगे, तो कैसे काम चलेगा। केंद्र सरकार ने कल अपने बजट में देश के सभी नगर निगमों को पैसा दिया, केवल दिल्ली को पैसा नहीं दिया। मैं केंद्र सरकार से पूछना चाहता हूं कि आपकी दिल्ली के लोगों से क्या दुश्मनी है। केवल दिल्ली नगर निगम को पैसा नहीं दिया गया। बाकी पूरे देश के सारे नगर निगमों को पैसा दिया गया है।

Tags

Next Story