PM की Mann ki Baat सुनने के लिए BJP ने दिल्ली में 6530 स्थानों को चुना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के मन की बात (Mann ki Baat) की बात के 100वें कार्यक्रम का आयोजन कल रविवार यानी 30 अप्रैल को पूरा होने जा रहे हैं। इस 100वें कार्यक्रम को सुनने के लिए दिल्ली भाजपा प्रदेश (BJP) ने दिल्ली में 6530 स्थानों पर व्यवस्था की है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा (Virendra Sachdeva) द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के आयोजन के लिए गठित समिति के प्रमुख राजन तिवारी ने बताया है कि रविवार यानी 30 अप्रैल को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें कार्यक्रम को सुनने के लिए दिल्ली में 6530 स्थानों पर व्यवस्था की है। इसके अतिरिक्त जानकारी अनुसार, अनेक नागरिक संगठनों, आरडब्ल्यूए एवं व्यापारी संगठनों ने भी अपने-अपने माध्यम से विभिन्न स्थानों पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए सार्वजनिक व्यवस्था की है।
यह भी पढ़ें:- AAP का PM मोदी पर तंज, कहा- रेसलर्स की 'मन की बात' सुनें पीएम
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए बीजेपी नेता राजन तिवारी ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मीनाक्षी लेखी, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, वरिष्ठ नेता प्रकाश जावड़ेकर, वी सतीश, सुधा यादव, विनय सहस्रबुद्धे, सुधांशु त्रिवेदी, विजय गोयल के अतिरिक्त सांसद डॉ. हर्ष वर्धन, मनोज तिवारी, रमेश बिधूड़ी, हंसराज हंस, विधानसभा में नेता विपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, हर्ष मल्होत्रा, दिनेश प्रताप सिंह आदि वरिष्ठ नेता विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम 2014 में शुरू हुआ था। पीएम मोदी ने केंद्र में पहली बार सरकार बनाने के बाद आकाशवाणी पर इस कार्यक्रम की शुरुआत की थी। पीएम मोदी इस कार्यक्रम के जरिये देश के कोने-कोने में बेहतरीन काम कर रहे लोगों के बारे में चर्चा करते हैं। इसके साथ ही वह हर कार्यक्रम से पहले लोगों से सुझाव भी मांगते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS