भाजपा सांसद बैरिकेडिंग तोड़ छठ मनाने पहुंचे यमुना घाट, पुलिस ने कई श्रद्धालुओं को लौटाया वापस

राजधानी दिल्ली में यमुना घाटों (Yamuna Ghat) पर छठ पर्व (Chhath Puja) मनाने पर लगी पाबंदियों के बीच बुधवार को दिल्ली पुलिस के जवानों ने कालिंदी कुंज (Kalindi Kunj) के पास नदी घाट पर भीड़ को तितर-बितर किया। इसी बेच भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा (Pravesh Sahib Singh Verma) ने पुलिस दुवारा लगाई गई बैरिकेडिंग तोड़ दी और छठ पूजा करने के लिए घाट पर पहुंच गए। सांसद के साथ उनके समर्थकों की भीड़ भी है।
वही सोनिया विहार (Sonia Vihar) के यमुना घाट से पहले पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाई दी है। ताकि छठ पूजा करने के लिए श्रद्धालु घाट पर न पहुंच सकें। बात दे कोरोना महामारी के चलते दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (Delhi Disaster Management Authority) ने दिल्ली के यमुना घाटों पर छठ पूजा पर रोक लगा दी है। इसके बावजूद कुछ श्रद्धालु दिल्ली के आईटीओ यमुना घाट पहुंच गए हैं।
वही एक श्रद्धालु ने कहा कि हम नहीं जानते कि हमें यहां घाट के पास जाने दिया जाएगा या नहीं। हम यहां पर हर साल पूजा करते हैं, इसलिए आज भी पूजा करने आए हैं। वही कालिंदी कुंज की छठ पूजा समिति के अध्यक्ष विकास राय ने कहा कि यमुना घाटों पर छठ पूजा की अनुमति नहीं है। इस बीच कई श्रद्धालु यहां आए तो पुलिस ने उन्हें वापस जाने के लिए बोल दिया।
ऐसे में दिल्ली में छठ की तैयारियों को लेकर दिल्ली सरकार के दावों के बीच प्रदेश में विपक्षी बीजेपी (BJP) लगातार आप सरकार निशाना साध रही है। इसी बीच पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने पुलिस की बैरिकेड्स तोड़कर आईटीओ के यमुना घाट पर छठ मनाने पहुंच गए है। वही उनके साथ भारी संख्या में उनके समर्थक मौजूद है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS