आबकारी नीति के खिलाफ BJP ने किया सिसोदिया के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई नेता

दिल्ली सरकार (Delhi Government) की नई आबकारी नीति (New Excise Policy) के खिलाफ बीजेपी (BJP) शनिवार को (यानी आज) उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। उपमुख्यमंत्री आवास के बाहर बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस ने कई भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को भी हिरासत में लिया।
वही बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता (Adesh Gupta) ने मनीष सिसोदिया को बर्खास्त करने की मांग करते हुए कहा, 'हम लोग यहां सड़क पर हैं। उन्होंने कहा मुख़्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कौन सी मजबूरी है जो शराब माफिया को फायदा पहुंचाने के लिए बिना कैबिनेट की मंजूरी के पैसे दे देते हैं। ये लोग शराब माफिया को हजारों करोड़ का फायदा दे रहे हैं।
#WATCH दिल्ली बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के आवास के बाहर AAP सरकार की नई आबकारी नीति का विरोध किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। pic.twitter.com/yAMOhv1Pwh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2022
मनीष सिसोदिया को बर्खास्त किया जाना चाहिए। दरअसल, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना (Lt Governor VK Saxena) ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की आबकारी नीति 2021-22 में नियमों के उल्लंघन और प्रक्रियात्मक कमियों की जांच करने को कहा है।
आपको बता दें कि नई आबकारी नीति 2021-22 पिछले साल 17 नवंबर से लागू की गई थी, जिसके तहत 32 डिवीजनों में विभाजित शहर में 849 अनुबंधों के लिए बोली लगाने वाली निजी संस्थाओं को खुदरा लाइसेंस दिए गए थे। कई शराब की दुकानें नहीं खुल सकीं। ऐसे कई ठेके नगर निगम द्वारा सील कर दिए गए थे। नीति का भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress) ने कड़ा विरोध किया था और इसकी जांच के लिए उपराज्यपाल के साथ केंद्रीय एजेंसियों में शिकायत दर्ज करायी थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS