बीजेपी को दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने दी सलाह, महाठग को बनाएं अपनी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष

दिल्ली में नगर निगम चुनाव (Municipal elections in Delhi) के बीच महाठग सुकेश चंद्रशेखर के आरोपों पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) ने बीजेपी पर निशाना साधा। इंडिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महाठग सुकेश चंद्रशेखर पर बीजेपी के आदेश पर काम करने का आरोप लगाया है और कहा कि भगवा पार्टी को उन्हें अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष बना देना चाहिए।
सीएम केजरीवाल ने कहा कि सुकेश चंद्रशेखर ने कहा था कि उन्हें आम आदमी पार्टी की ओर से ऑफर दिए गए थे। इस पर अरविंद केजरीवाल ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि यह राजनीतिक मामला है क्योंकि नगर निगम चुनाव चल रहे हैं। एमसीडी में बीजेपी 15 साल से है और 27 साल से गुजरात में सरकार बना रही है। ऐसे में पार्टी को दोनों तरफ डर है। जब लोग उनसे रिपोर्ट कार्ड मांगते हैं तो ये लोग सुकेश चंद्रशेखर का लेटर लेकर सामने आ जाते हैं। सुकेश वहीं भाषा बोल रहा है जो बीजेपी के नेता बोलते हैं।
निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि सुकेश को उन्हें गुजरात में अपना स्टार प्रचारक बनाना चाहिए। इतना ही नहीं बीजेपी उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष क्यों नहीं बना देती है। जो जानते हैं कि उन्हें अपने दम पर वोट नहीं मिलते। इस देश के सारे बड़े ठग एक पार्टी में जाते हैं। वह पार्टी उन्हें सुरक्षा देती है। केजरीवाल ने इस बात पर भी जोर दिया कि उनके नेताओं को भाजपा द्वारा झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। शराब घोटाला फर्जी था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS