निगम को पेपरलेस बनाने के लिए माई एमसीडी एप बनाएगी भाजपा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 31 मार्च 2023 तक दिल्ली नगर निगम का 'माई एमसीडी ऐप' बनाएगी और उसके माध्यम से निगम की सभी सेवाएं जनता के लिए सुलभता से घर बैठे उपलब्ध कराएंगी। इस बात की घोषणा शुक्रवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं निगम चुनाव मेनिफेस्टो समिति के संयोजक सतीश उपाध्याय ने प्रैसवार्ता में की। उपाध्याय ने प्रैसवार्ता में कहा कि भाजपा विभिन्न माध्यमों से लोगों के बीच जाकर मेनिफेस्टो के लिए सुझाव एकत्र कर रही है,
हमने आरडब्ल्यूए, व्यापारिक एवं उद्योगिक संगठनों, युवाओं एवं महिलाओं से जुड़े ग्रुप्स के अलावा ग्रामिणों, स्वरोजगारी लोगों, निगम कर्मियों आदि से सीधा संवाद किया है तो वहीं अकेले पार्टी द्वारा जारी वेबसाइट एवं वाट्सएप्प नंबर के माध्यम से हमें अब तक दिल्ली के 61000 से अधिक लोगों ने सुझाव भेजे हैं। लोगों के बीच सबकी दिल्ली सबके सुझाव की भाजपा की थीम बहुत ही लोकप्रिय हो रही है।
उपाध्याय ने कहा कि जनता से मिले सुझावों और पार्टी नेतृत्व से हुई चर्चा के बाद हमने एक निर्णय लिया है कि भाजपा पुनः निगम में सेवा का अवसर प्राप्त करके अपने सबसे पहले निर्णय के रुप में निगम को पेपरलेस बनाएगी, निगम की सभी सेवाओं को बेहतर तरीके से डिजीटल करेंगे। उपाध्याय ने कहा कि 31 मार्च 2023 तक हम दिल्ली नगर निगम का एक फोन एप बनाएंगे और उसके माध्यम से निगम की सभी सेवाएं जनता के लिए सुलभता से घर बैठे उपलब्ध कराएंगे। एप को 'माई एमसीडी ऐप' के नाम से जाना जाएगा। इसके परिणाम स्वरुप आम आदमी को अपने छोटे-छोटे कामों के लिए निगम के दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS