बच्चों के सीने में दफन है मां के ब्रेन डैड होने का रहस्य, पर उनकी भी कोई खैर खबर नहीं

बच्चों के सीने में दफन है मां के ब्रेन डैड होने का रहस्य, पर उनकी भी कोई खैर खबर नहीं
X
दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में तनवी नामक एक महिला पांच दिनों से भर्ती है। जहां डाक्टरों ने उसे ब्रेन डैड घोषित कर दिया है। महिला के सात का बेटा और आठ वर्ष की बेटी भी है। वो भी लापता हैं। जिनको पता होगा कि उनकी मां ब्रेन डैड कैसे हुई।

राजधानी दिल्ली स्थित गंगाराम में तनवी नामक महिला बीते पांच दिनों से भर्ती है। तनवी का डॉक्टरों द्वारा कई दिनों तक उपचार किया गया। लेकिन अब डॉक्टरों ने तनवी को ब्रेन डैड घोषित कर दिया है। तनवी के परिवार वाले अब इसको लेकर भयभीत हैं कि पता नहीं कब डॉक्टर तनवी को घर ले जाने के लिए कह दें। दूसरी ओर तनवी की 8 वर्षीय बेटी मायरा व 7 साल वर्षीय बेटा आहान की भी कोई खैर खबर नहीं है। तनवी इस स्थिति में कैसे पहुंची। तनवी के परिजनों को बात की जानकारी नहीं है। मां इस स्थिति में कैसे पहुंची, इसके बारे में सिर्फ बच्चे ही जानकारी दे सकते हैं। पर वे बच्चे भी लापता हैं। तनवी के मामा विनोद ने उसकी ससुराल वालों पर उसकी यह हालत करने का आरोप लगाया है। वहीं दिल्ली पुलिस इस सिलसिले में जांच पड़ताल कर रही है।

तनवी के ससुराल वाले कर रहे थे दो करोड़ की मांग

तनवी के पिता विशम्भर दयाल ने थाना रूपनगर में इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि तनवी की ससुराल वाले 2 करोड़ रुपये की मांग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि उसकी ससुराल वालों की छोटी-छोटी मांग तो वो पहले पूरी करते रहे हैं। पर दो करोड़ जैसी बड़ी रकम वो अब कहां से इंतजाम कर पाते। जिसकी वजह से उन्होंने उसकी ससुराल वालों को दो करोड़ देने से मना कर दिया। इसके बाद उसकी ससुराल वालों ने तर्क दिया कि आपके कोई बेटा तो है नहीं, फिर यह सब कहां ले जाओगे। इसे अपनी बेटी तनवी के नाम ही कर दो।

पति इंजीनियर और ननद है जज

तनवी के मामा विनोद के बताये अनुसार, उसके पति एमसीडी में इंजीनियर है। उसके ससुर भी एमसीडी से किसी बड़े पद से रिटायर हैं। इसके अलावा तनवी की एक ननद दिल्ली में ही जज है। बीते 26 दिसम्बर को इस वारदात के बाद महिला आयोग के दखल देने के बाद इस मामले को लेकर एफआईआर दर्ज हुई थी। पर उसके बाद से मामले के संबंध में कोई कार्रवाई या किसी भी आरोपी को गिरफ्तारी नहीं किया गया है। तनवी के परिवार का कहना है कि उल्टे दिल्ली पुलिस उन्हें ही क्राइम सीन समझाते हुए बताती है कि यह आत्महत्या का केस है। वहीं तनवी के ससुराल वाले भी फरार बताये जा रहे हैं।

Tags

Next Story