मायावती ने निर्भया केस की वकील को किया पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त, जानें कौन है सीमा कुशवाहा

मायावती ने निर्भया केस की वकील को किया पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त, जानें कौन है सीमा कुशवाहा
X
बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने गुरुवार को पार्टी का पक्ष रखने के लिए राष्ट्रीय प्रवक्ता का ऐलान किया है। पार्टी ने एडवोकेट सीमा कुशवाहा (Advocate Seema Kushwaha) को अपना राष्ट्रीय प्रवक्ता घोषित किया है।

बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने गुरुवार को पार्टी का पक्ष रखने के लिए राष्ट्रीय प्रवक्ता का ऐलान किया है। पार्टी ने एडवोकेट सीमा कुशवाहा (Advocate Seema Kushwaha) को अपना राष्ट्रीय प्रवक्ता घोषित किया है। सीमा 20 जनवरी को बसपा (BSP) में शामिल हुई थीं। आपको बता दें कि सीमा कुशवाहा दिल्ली के निर्भया मामले (Nirbhaya Case) में पीड़ित पक्ष की वकील थीं।

सीमा उत्तर प्रदेश के इटावा की रहने वाली हैं। उन्होंने कानूनी लड़ाई को अंत तक पहुंचाया। महिला अधिकारों की मुखर वकालत करने वाली कुशवाहा ने पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने में निचली अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) तक पैरवी कर निर्भया कांड में अहम भूमिका निभाई थी।

सीमा ने कोर्ट में न केवल निर्भया के पक्ष में दलील दी, बल्कि हमेशा कोर्ट के बाहर निर्भया के माता-पिता के साथ खड़ी रही। सीमा कुशवाहा महिला वकील होने के साथ-साथ जनसेवा की भावना भी रखती हैं। पश्चिमी यूपी (Western UP) में इटावा, बुंदेलखंड क्षेत्र, मौर्य, शाक्य, कुशवाहों की समाज में अच्छी पकड़ है।

सीमा कुशवाहा (Seema Kushwaha) को भी पार्टी की ओर से महिला सम्मेलन (Mahila Sammelan) जैसी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में मतदान होने जा रहे हैं। पहला चरण 10 फरवरी को और आखिरी चरण 7 मार्च को है. 10 मार्च को तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ में जाएगी।

Tags

Next Story