DTC बस और कार की हुई जबरदस्त टक्कर, कार के उड़े परखच्चे चालक गंभीर रूप से घायल

Delhi Bus Accident: पश्चिमी दिल्ली के कर्मपूरा इलाके में आज बुधवार को मोती नगर की रेड लाइट पर इलेक्ट्रिक बस और एक कार की जबरदस्त टक्कर हो गई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कार बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गई। वहीं इस हादसे में कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। राहगीरों की मदद से उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा आज सुबह 6 बजे के करीब हुआ है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
#WATCH | Delhi: DTC bus & car collide in Karampura area of Moti Nagar pic.twitter.com/QdygO4W1Wr
— ANI (@ANI) December 20, 2023
रोहिणी इलाके में बेकाबू बस ने कई वाहनों को रौंदा था
बताते चलें की डीटीसी बस से एक्सीडेंट होने की यह कोई पहली घटना नहीं है। बल्कि इससे पहले भी इस तरह के कई सड़क हादसे हो चुके हैं। बीते महीने यानी नवंबर में दिल्ली के रोहिणी इलाके में ब्लू इलेक्ट्रिक बस हादसे का शिकार हो गई थी। दक्षिणी रोहिणी इलाके में बेकाबू बस ने कई वाहनों को रौंद दिया था। जिससे वाहनों के परखच्चे उड़ गए थे। साथ ही बस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई थी। जबकि एक अन्य घायल हो गया था।
अक्टूबर में भी हुआ था बड़ा हादसा
इसके अलावा अक्टूबर में भी दिल्ली की डीटीसी बस भी हादसे का शिकार हो गई थी। ईस्ट विनोद नगर डिपो की तेज रफ्तार डीटीसी बस ने फल मंडी कोंडली पुल के पास दो ई-रिक्शा और एक फल की रेहड़ी में जोरदार टक्कर मार दी थी। इससे दोनों ई-रिक्शा पलट गए थे। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटनास्थल पर चीखपुकार मच गई थी। आस पास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे थे। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई थी। हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए।
ये भी पढ़ें:- Delhi: रात को शादी से लौटा शख्स सुबह घर में खून से लथपत मृत मिला, पत्नी से पूछताछ |
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS