राहुल की भारत जोड़ो यात्रा से केंद्र सरकार डरी, दिल्ली है तैयार करेंगे राहुल का स्वागत: कांग्रेस

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कहा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर कोरोना महामारी के नाम पर भाजपा रोक लगाने की चाल चल रही है। इस मामले पर प्रदेश कमेटी के कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन अनिल भारद्वाज ने कहा कि राहुल गांधी की इस यात्रा से भाजपा की केंद्र सरकार बुरी तरह डर गई है, इसलिए रोक लगाने की कोशिश कर रही है। लेकिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी के नेतृत्व में दिल्ली राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में इस समय यात्रा में शामिल होने के लिए ई पास बनाने का कार्य जोरों पर चल रहा है।
जानकारी अनुसार कार्यालय में सभी जिला वार अलग अलग डेस्क बनाए गए है जहां ऑनलाइन ई पास बनाए जा रहे है। भारी संख्या में लोग आवेदन कर रहे है, जबकि हजारों पास बनाकर दिए जा चुके है। अभी तक कुल कितने ई-पास बनाए जा चुके है इसकी जानकारी तो फिलहाल नहीं दी गई लेकिन इतना जरूर बताया कि हजारों पास बन चुके है। अभी 23 दिसंबर तक ई पास बनाए जाएगें। प्रदेश कांग्रेस का कहना है कि उम्मीद है कि लगभग 25 हजार से ज्यादा लोग दिल्ली में राहुल गांधी यात्रा में शामिल हो सकते है।
यात्रा को लेकर लगभग अधिकांश तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, पूरे यात्रा मार्ग से लेकर समापन स्थल लाल किले तक शामिल है। इसमें पोस्टर बैनर, प्रचार सामग्री व डिजिटल साजो सामान सब शामिल है। प्रदेश कांग्रेस का दावा है कि यह यात्रा दिल्ली में अभूतपूर्व साबित होगी। इस यात्रा से दिल्ली के कार्यकर्ताओं से लेकर आम आदमी तक सभी में एक नया जोश भरेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS