निगम की हार के बाद चौ अनिल कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मिलने पहुंचे

निगम की हार के बाद चौ अनिल कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मिलने पहुंचे
X
दिल्ली नगर निगम के चुनावों में मिली करारी हार के बाद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ अनिल कुमार गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने गए।

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के चुनावों में मिली करारी हार के बाद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ अनिल कुमार गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने गए। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे है कि निगम चुनाव में मिली करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए चौ अनिल पद से इस्तीफा देने गए थे!। अभी इन खबरों की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कयास यही लगाए गए। वहीं दूसरी तरफ पार्टी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मिलकर चौ अनिल ने निगम चुनाव में मिली हार को लेकर चर्चा की और अगली रणनीति के लिए बात की।

जबकि दूसरी तरफ चौ अनिल के ट्विटर पर पार्टी कार्यकर्ताओं आदि ने जमकर ट्रोल किया। किसी ने लिखा कि अगर आप अध्यक्ष बने रहे तो कुछ ही दिन में दिल्ली कांग्रेस का नाम लेवा कोई नहीं बचेगा। रीता रानी नामक महिला ने लिखा कि दिल्ली निगम चुनाव में शर्मनाक हार के लिए दिल्ली कांग्रेस के प्रभारियों, प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों को नैतिकता के आधार पर तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। लिखा कि भविष्य में ऐसे नेताओं को कोई नई जिम्मेदारी भी नहीं देनी चाहिए।

वहीं अनवर अली ने लिखा कि कांग्रेस की इज्जत मुस्लिम उम्मीदवारों ने बचाई है, वर्ना इससे भी बुरी गत होती पार्टी की। उन्होंने लिखा कि जब पद देना होता है तो इनके अपने लोग और जब दरिया बिछानी होती है तो मुस्लिम समाज के लोग, कांग्रेस की बुरी तरह हार के लिए प्रदेश अध्यक्ष खुद जिम्मेदार है। वहीं कुछ लोगों ने चौ अनिल के समर्थन में भी लिखा कि आपने अच्छा किया है इसलिए इस्तीफा मत देना। किसी ने लिखा कि कांग्रेस को शीला दीक्षित के कार्यों की मार्केटिंग नहीं करनी आई। राष्ट्रवादी नामक व्यक्ति ने लिखा कि क्या करेंगे मिलकर, जिस पार्टी का मानसिक दिवालियापन इतना हो चुका है कि वो केवल भाजपा को रोकने के लिए एक देशद्रोही और अराजक तत्व वाली पार्टी यानी आप को चुनाव में वॉक ओवर देने से गुरेज नहीं करते।

Tags

Next Story