विपश्यना साधना के लिए गए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली। आज विपश्यना साधना के लिए जा रहा हूँ। साल में एक बार जाने की कोशिश करता हूँ। एक जनवरी को लौटूँगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को ट्वीट कर यह जानकारी देते हुए कहा कि कई सौ साल पहले भगवान बुद्ध ने ये विद्या सिखाई थी। क्या आपने विपश्यना की है? अगर नहीं, तो एक बार ज़रूर कीजिए। मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक बहुत लाभ होता है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि सबका मंगल हो।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि विपश्यना एक प्राचीन भारतीय ध्यान पद्धति है, जिसमें भाग लेने वाले लोग एक निश्चित अवधि तक किसी भी संचार से दूर रहते हैं, यहां तक कि किसी से संवाद या संकेतों के माध्यम से भी बात नहीं कर सकते हैं। विपश्यना केंद्र में रहकर वे मानसिक साधना का लाभ लेते हैं। इसे आत्म निरीक्षण और आत्म शुद्धि की सबसे बेहतरीन पद्धति माना गया है। बता दें कि केजरीवाल विपश्यना का अभ्यास कहां करेंगे।
यह जानकारी नहीं दी गई है। विपश्यना के नियमित अभ्यासी केजरीवाल ने पूर्व में धरमकोट, नागपुर और बेंगलुरु में आयोजित सत्रों में इस पद्धति का अभ्यास किया है। 2016 में वे 10 दिनों तक विपश्यना का अभ्यास करने के लिए नागपुर गए थे। इसके अगले साल, वह महाराष्ट्र के इगतपुरी और हिमाचल प्रदेश के धर्मकोट पहुंचे थे। केजरीवाल ने 2014 के लोकसभा चुनाव और 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में व्यस्त प्रचार अभियान के बाद विपश्यना का अभ्यास करने के लिए कुछ दिनों का विश्राम लिया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS