25 जुलाई को हिमाचल के दौरे पर जाएंगे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, ये हैं प्लान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुख़्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) 25 जुलाई को हिमाचल का दौरा करेंगे। वह हिमाचल के सोलन में एक कार्यक्रम पार्टी पदाधिकारियों को शपथ दिलाएंगे। इस दौरान पंजाब के मुख़्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) भी शामिल होंगे।
पिछले महीने आम आदमी पार्टी ने हिमाचल में पार्टी की नई इकाई का गठन किया था। सोलन दौरे के दौरान केजरीवाल पार्टी के पदाधिकारियों से मिलेंगे और उन्हें शपथ दिलाएंगे। जानकारी के अनुसार पार्टी के पांच हजार से अधिक पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी। आपको बता दें कि इस साल हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Himachal Pradesh Assembly Elections) होने हैं।
इसको लेकर यहां सियासी गरमी बढ़ गई है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस (Congress) और बीजेपी के बाद अब आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) भी सियासी जमीन तैयार करने में लगी है। इसके चलते दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हिमाचल प्रदेश में अधिक से अधिक उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। सोलन दौरे से पहले इसी महीने 12 जुलाई को अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) हिमाचल के पालमपुर में तिरंगा यात्रा के लिए निकले थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS