मुख्य सचिव ने मांगी मनीष सिसोदिया के कार्यालय से भेजी गई फाइलों की जानकारी

Delhi news: दिल्ली उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के कार्यालय से मुख्य सचिव नरेश कुमार ने कहा है कि वह'उन फाइलों और आदेश की विस्तृत जानकारी प्रदान करें, जिनके आधार पर कथित तौर पर नीतिगत मामले सीधे उप राज्यपाल वी.के.सक्सेना को भेजे गए। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार और उप राज्यपाल कार्यालय के बीच, अब रद्द की जा चुकी आबकारी नीति सहित प्रशासनिक और नीतिगत मामलों पर लिए गए फैसलों पर लगातार खींचतान होती रही है। सिसोदिया ने गत शुक्रवार के दिन सक्सेना को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि उप राज्यपाल सचिवालय ने हाल में ''संबंधित मंत्री और मंत्रिमंडल को पूरी तरह से दरकिनार कर विभिन्न विभागों से संबंधित मुख्य सचिव एवं सचिवों के द्वारा फाइलें मंगाने और अधिसूचना को मंजूरी देने जैसे फैसले लेने की व्यवस्था बहाल की है।''
उप मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव, विभागों के सचिवों और प्रमुखों को शुक्रवार को आदेश जारी करने का आरोप लगाया कि विभाग के प्रभारी मंत्री होने के अहम नीतिगत फैसलों से जुड़ी फाइलें मेरे जरिये भेजने के बजाय सीधे उप राज्यपाल को भेजी जा रही है।'' उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके संज्ञान में आया है कि '' उप राज्यपाल ने मंत्रिमंडल को दरकिनार कर सीधे अधिकारियों को निर्देश /आदेश जारी किए।'
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उप मुख्यमंत्री के सचिव को कुमार ने पत्र लिखकर दो जनवरी तक उन आदेश और फाइलों की जानकारी देने को कहा है जिसके आधार पर उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया है। मीडिया सूत्रों ने बताया कि 26 दिसंबर को कुमार द्वारा लिखे पत्र में सभी मुख्य कार्यकारी, प्रधान सचिव अधिकारियों, निदेशकों, प्रबंध निदेशकों, आयुक्तों का भी उल्लेख किया गया है और मामलों की जानकारी देने को कहा गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS