Delhi: मंत्री Atishi Marlin ने आंगनबाड़ी किचन का किया निरीक्षण, रोज हजारों लोगों के लिए बनता है खाना

Delhi: मंत्री Atishi Marlin ने आंगनबाड़ी किचन का किया निरीक्षण, रोज हजारों लोगों के लिए बनता है खाना
X
महिला एवं बाल विकास मंत्री आतिशी ने सोमवार को तिगड़ी स्थित केंद्रीयकृत किचन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सेंट्रलाइज्ड आंगनबाड़ी किचनों के जरिये केजरीवाल सरकार प्रतिदिन दिल्ली में प्रतिदिन 8 लाख से ज्यादा महिलाओं और बच्चों तक पौष्टिक आहार पहुंचा रही है। पढ़िए पूरी खबर...

महिला एवं बाल विकास मंत्री आतिशी मार्लिन (Atishi Marlin) ने सोमवार को तिगड़ी स्थित केंद्रीयकृत किचन का निरीक्षण किया। यहां से 775 आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले 42 हजार से अधिक बच्चों और गर्भवती महिलाओं को मुफ्त में स्वस्थ और पोषक आहार (Nutritious Diet) उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने कहा कि अपने सेंट्रलाइज्ड आंगनबाड़ी (Centralized Anganwadi) किचन के जरिए केजरीवाल सरकार प्रतिदिन दिल्ली में प्रतिदिन 8 लाख से ज्यादा महिलाओं और बच्चों तक पौष्टिक आहार पहुंचा रही है। उन्होंने खाना बनाने में इस्तेमाल हो रहे अनाज और अन्य सामग्रियों की जांच की। निरीक्षण के दौरान मंत्री आतिशी ने खुद खाकर खाने की गुणवत्ता की भी जांच की।

अत्याधुनिक मशीनों से लैस है सेंट्रलाइज्ड किचन

महिला एवं बाल विकास मंत्री आतिशी (Minister Atishi) ने बताया कि तिगड़ी और देवली स्थित ये सेंट्रलाइज्ड किचन अत्याधुनिक मशीनों से लैस है। यहां किचन को तीन हिस्सों में बांटा गया है। इसके पहले हिस्से में अनाज के भंडारण के लिए गोदाम है। दूसरे हिस्से में एक फुल आटोमेटिक मशीन (Automatic Machine) है, जो अनाज को साफ करने से लेकर टेक होम राशन की पैकेजिंग का काम बिना किसी ह्यूमन टच के पूरा करती है। किचन के तीसरे और अंतिम हिस्से में खाने को पकाने का काम किया जाता है। इस हिस्से में बड़े मैकेनाईज्ड कंटेनर है, जहां प्रतिदिन मेन्यू के अनुसार खाना पकाया जाता है, खाने की जांच की जाती है। इसके बाद उसे पैक कर दक्षिणी दिल्ली जिला के 775 आंगनबाड़ियों में पहुंचाया जाता है।

6 माह से 20 हजार बच्चों व 8 हजार महिलाओं के लिए तैयार हो रहा राशन

मंत्री आतिशी ने कहा कि ये किचन प्रतिदिन अत्याधुनिक मशीनों के द्वारा जीरो ह्यूमन टच के साथ 6 माह से 3 साल तक के 20 हजार बच्चों तथा 8 हजार से ज्यादा महिलाओं के लिए टेक होम राशन तैयार किया जाता है। इसमें बच्चों के लिए पैक्ड पंजरी और गर्भवती महिलाओं और लैकटिक माताओं के लिए पैक्ड खिचड़ी प्रीमिक्स और सत्तू शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों के साथ हमारा उद्देश्य हर जरूरतमंद बच्चों और माताओं तक पौष्टिक आहार पहुंचाना है, ताकि विकासात्मक और महत्वपूर्ण सालों में उन्हें हर जरुरी पोषण मिल सकेँ। उन्होंने कहा कि जन्म लेने से लेकर शुरूआती कुछ साल बच्चों के जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे में उनकी नींव मजबूत हो और सही गति में शारीरिक और मानसिक विकास हो, इस दिशा में सरकार हर जरुरी कदम उठा रही है।

Also Read: Delhi Ordinance: कल लोकसभा में पेश होगा अध्यादेश संबंधी बिल, सदमे में आ सकती है केजरीवाल सरकार!

सुबह 4 बजे से हजारों लोगों के लिए तैयार होता है खाना

मंत्री आतिशी ने कहा कि हमारी आंगनबाड़ी वर्कर्स का काम सराहनीय है। रोजाना सुबह 4 बजे से ही ये सभी हजारों जरूरतमंदों के लिए पौष्टिक खाना तैयार करती हैं। उन्होंने कहा कि अपने इस काम के जरिए हमारी आंगनबाड़ी वर्कर्स स्वस्थ समाज का निर्माण कर रही है। इस किचन में खाने की गुणवत्ता की जांच हर स्तर पर की जाती है और खाने की क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं किया जाता है। साथ ही साफ़-सफाई संबंधित सभी नियमों का भी कड़ाई के साथ पालन किया जाता है। किचन में काम करने वाले हर वर्कर के लिए शू कवर मास्क, ग्लव्स पहनना जरूरी है।

Tags

Next Story