बच्चों का झगड़ा बड़ों तक पहुंचा, पथराव में नौ घायल

नई दिल्ली। आदर्श नगर इलाके में बच्चों के पीछे हुए झगड़े में दो गुट आमने सामने आ गए। बवाल इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से जमकर पथराव किया गया। इसमें दोनों पक्षों की तरफ से नौ लोग घायल हुये हैं। बाद में सभी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के दौरान इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस मामले में केस दर्ज कर जांच कर रही है।
पुलिस कंट्रोल रूम को रात 10 बजकर 09 मिनट पर घटना की सूचना मिली थी। बताया गया था कि कौशलपुरी आजादपुर में 20-25 लोग झगड़ा व एक दूसरे पर पथराव कर रहे हैं। उनके हाथों में चाकू भी हैं। यह पता लगते ही आदर्श नगर थाने का स्टाफ मौके पर पहुंचा और स्थिति को कंट्रोल किया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि रेलवे स्टेशन के नजदीक कौशलपुरी झुग्गियों में बच्चों के पीछे दो परिवार के लोग आपस में भिड़ गए थे। इनके बीच झगड़ा इस कदर बढ़ा कि वे एक दूसरे पर पथराव करने लगे।
इस घटना में दोनों ओर से नौ लोग जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस का कहना है दोनों गुट एक ही समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। दोनों ओर से मिली शिकायत पर पुलिस क्रॉस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS