Delhi: चाइनीज मांझे का फिर बाइक सवार की गर्दन पर वार, 7 लोगों की जा चुकी है जान

चाइनीज मांझे ने एक बार फिर से बाइक सवार के गर्दन पर वार किया है। पश्चिम विहार इलाके में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से सात वर्षीय बच्ची की मौत के बाद दिल्ली पुलिस एक्शन मोड़ में तो दिख रही है, लेकिन मांझे से होने वाली घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही। शनिवार सुबह आईटीओ फ्लाईओवर पर एक और बाइक सवार की गर्दन पर जानलेवा मांझे ने वार कर दिया। गनीमत ये रही कि घटना में शख्स की जान बच गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित की पहचान 49 वर्षीय अमरजीत सिंह के रूप में हुई है, जो परिवार के साथ ईस्ट गुरु अंगद नगर एरिया में रहते हैं। वह बेटे जसमीत सिंह को शनिवार सुबह चाणक्यपुरी क्रिकेट एकेडमी छोड़ने जा रहे थे। विकास मार्ग पर यमुना पुल के नजदीक अचानक ही उनकी गर्दन पर आकर मंझा लिपट गया। गर्दन कटने का अहसास होते ही उन्होंने बाइक एक सड़क किनारे रोक दी। उनके बेटे ने गले में फंसा मांझा एक तरफ हटाया। उनकी गर्दन पर कटने का गहरा निशान आया है। इसके बाद वह इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचे। अमरजीत की घटना में जान बाल बाल बच गई। उन्होंने शकरपुर पुलिस को अपने बयान भी दर्ज कराये गए हैं।
इसकी बिक्री और इस्तेमाल कानूनन अपराध
उधर पुलिस लगातार लोगों को सोशल मीडिया के जरिए जागरूक कर रही है कि चीनी मांझा प्रतिबंधित है। इसकी बिक्री और इस्तेमाल कानूनन अपराध है। दिल्ली पुलिस के सभी थानाध्यक्षों को विशेष रूप से पतंगों की दुकान चलाने वाले लोगों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। बाहरी जिले की पुलिस ने एक दिन पहले ही चैकिंग अभियान चलाकर सात लोगों को गिरफ्तार किया था।
पहले भी हो चुके मांझे की वजह से जानलेवा हादसे
19 जुलाई 2023 को पश्चिम विहार इलाके में बाइक पर आगे बैठी सात वर्षीय बच्ची की चाइनीज मांझे से गर्दन कटने से मौत।
25 जुलाई 2022 को हैदरपुर फ्लाईओवर पर कारोबारी सुमित रांगा की गला कटने से मौत।
7 अगस्त 2022 को तुगलकाबाद मेट्रो स्टेशन के सामने फ्लाईओवर पर बाइक सवार युवक मांझे की चपेट में आकर गिरा, पीछे से आ रहे दूसरे वाहन ने उसे कुचल दिया।
7 अगस्त 2022 को जगतपुरी एरिया में अभिनव नाम के एक छात्र की गर्दन कटी, उसे आईसीयू में भर्ती करना पड़ा था।
11 अगस्त 2022 को शास्त्री पार्क फ्लाईओवर पर बाइक सवार विपिन की गर्दन कटने से मौत।
27 जुलाई 2022 को गौतमपुरी में सेल्स मैनेजर योगेश शर्मा की गर्दन कटी।
ये भी पढ़ें...Chinese Manjha का आतंक जारी, दिल्ली में एक और बाइक सवार की कटी गर्दन, मांझा तोड़ने की कोशिश तो...
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS