दिल्ली में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस

नई दिल्ली। कोरोना महामारी की आशंका के बीच दिल्ली में रविवार को धूमधाम से क्रिसमस का पर्व मनाया गया। क्रिसमस को लेकर बच्चों में बहुत ही उत्साह देखा गया। बच्चे सेंटा क्लास के कपड़े पहनकर अपने अभिभावकों के साथ दिल्ली के बाजारों, मॉलों और पार्कों में घूमते नजर आए। वहीं बाजारों में सेंटा क्लास बच्चों गिफ्ट देते हुए नजर आए। क्रिसमस को लेकर दिल्ली के सभी चर्चों में पहले से ही विशेष तैयारियां पूरी कर ली की गई थीं। शनिवार रात जैसे 12 बजे, सभी चर्चों में विशेष प्रार्थनाएं शुरू हुईं जो रविवार दिनभर जारी रहीं। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर चर्चा में सभी लोग इकट्ठा हुए और मध्य रात्रि को विशेष प्रार्थना में एक साथ मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना की। साथ ही कैरल गायन और प्रार्थना गायन कर एक दूसरे को क्रिसमस की बधाइयां दी गईं।
गौरतलब है कि करीब 2 साल के लंबे इंतजार के बाद क्रिसमस पर दिल्ली के सभी चर्चों की पुरानी रौनक लौट आई। लोगों ने चर्चों में जाकर प्रार्थना की और जिंगल्स आदि गाकर प्रभु यीशु मसीह के धरती पर अवतरित होने के अवसर को बड़े ही धूमधाम से मनाया। क्रिसमस के अवसर पर रविवार को बाजारों में विशेष रौनक देखने को मिली। गिरजाघरों को खूबसूरत तरीके से सजाया गया था। वहीं दिल्ली की चर्च एसोसिएशन की ओर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सभी गिरजाघरों की सीसीटीवी से निगरानी की जा रही थी। साथ ही चर्च की जगहों पर पुलिस बल भी तैनात किया गया था।
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सेक्रेड हार्ट कैथोलिक चर्च में की प्रार्थना
दिल्ली में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया रविवार को क्रिसमस के अवसर पर कनॉट प्लेस के सेक्रेड हार्ट कैथोलिक कैथेड्रल में जाकर प्रार्थना सभा में शामिल हुए। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी। उन्होंने रविवार को ट्वीट किया कि सेक्रेड हार्ट कैथोलिक कैथेड्रल में यादगार क्रिसमस समारोह। सभी के लिए शांति, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य के लिए आर्कबिशप से प्रार्थना की। यीशु मसीह हमें सद्भाव के साथ रहने के लिए साहस और ज्ञान का आशीर्वाद दें। वहीं दिल्ली के अन्य मंत्रियों ने भी क्रिसमस के अवसर पर दिल्लीवासियों को शुभकामनाएं दीं। मंत्री गोपाल राय ने शुभकामनाएं देते हुए रविवार को ट्वीट किया कि आप सभी को क्रिसमस और हमेशा शांति, आनंद और बिना शर्त प्यार की शुभकामनाएं। क्रिसमस की बधाई। वहीं मंत्री राजकुमार आनंद ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दीं। आनंद ने ट्वीट किया कि आप सभी देशवासियों को क्रिसमस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS