CISF के जवान ने पत्नी की हत्या कर खुद भी दी जान, सुसाइड नोट से हुआ खुलासा

CISF के जवान ने पत्नी की हत्या कर खुद भी दी जान, सुसाइड नोट से हुआ खुलासा
X
सीआईएसफ के जवान ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। मिले सुसाइड नोट के मुताबिक दंपति का प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ दिन बाद पति-पत्नी के बीच रोज झगड़े होने लगे। इस बात से सुजीत परेशान था। इस कारण जवान ने यह खतरनाक उठाया है। दंपति की मौत से इलाके में दहशत का माहौल है।

ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के जारचा थाना इलाके से हत्या और सुसाइड (Murder And Suicide) का मामला सामने आया है। यहां सीआईएसएफ के जवान (CISF Jawan) ने पत्नी की (Husband And Wife) हत्या कर खुद की भी जान दे दी। दोनों के शव कमरे में मिले हैं। पड़ोसियों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस (Noida Police) ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। मृतकों की पहचान सुजीत कुमार (30) और पत्नी वर्षा (23) के रूप में हुई है। वहीं घटनास्थल पर एक सुसाइड नोट (Suicide Note) भी बरामद किया गया है। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार, नोएडा के दादरी क्षेत्र की एनटीपीसी प्लांट में आज सीआईएसफ के जवान ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। घर से मिले सुसाइड नोट के मुताबिक दंपति ने प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ दिन बाद पति-पत्नी के बीच रोज झगड़े होने लगे। इस बात से सुजीत परेशान था। इस कारण जवान ने यह खतरनाक कदम उठा लिया। दंपति की मौत से इलाके में दहशत का माहौल है।

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया में ये प्रतीत होता है कि जवान ने पत्नी की हत्या तकिया से मुंह दबाकर की है। इसके बाद उसने खुद भी जान दे दी। उन्होंने कहा कि इन दोनों के परिजनों को सूचना दे दी है। सुसाइड नोट में जवान ने लिखा था कि पारिवारिक कलह की वजह से वह अपनी पत्नी से परेशान है, इसलिए पहले वह पत्नी की हत्या कर रहा है। उसके बाद खुद अपनी जान देने जा रहा हूं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags

Next Story