12वीं कक्षा की छात्रा से अगवा कर रेप, बॉयफ्रेंड पर दर्ज हुआ केस

नई दिल्ली। रोहिणी इलाके के बुध विहार में 12वीं कक्षा की छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। आरोप छात्रा के बॉयफ्रेंड पर है। पुलिस ने अगवा करने व रेप की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। केस में पुलिस की जांच जारी है। पुलिस को दिए बयान में 17 वर्षीय पीड़ित लड़की ने बताया कि वह सेक्टर 5, रोहिणी स्थित एक स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा है। 2 फरवरी को जब वह अपने स्कूल से घर जा रही थी, तभी रास्ते में दोपहर करीब पौने एक बजे उसका ब्वॉय फ्रेंड मिल गया। वह जहांगीरपुरी इलाके में रहता है। चार साल से उसे जानता है।
वह उसे जबरदस्ती बाइक से बिठाकर आई ब्लॉक, जहांगीरपुरी स्थित एक घर में ले गया। यहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये गये। लड़की ने इसका भरपूर विरोध भी किया था लेकिन आरोपी अपनी मनमानी करता रहा। इसके बाद आरोपी ने उसे रिठाला पिंक बूथ के पास ड्रॉप कर दिया। यहां से वह अपने घर पहुंची, जिसके बाद उसने परिजनों को आपबीती बयां की। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मामले को लेकर आरोपी ब्वॉय फ्रेंड के खिलाफ दुष्कर्म, किडनैपिंग और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS