आजादी महोत्सव पर CM केजरीवाल की अपील- 14 अगस्त को फहराएं तिरंगा, गाए राष्ट्रगान

आजादी महोत्सव पर CM केजरीवाल की अपील- 14 अगस्त को फहराएं तिरंगा, गाए राष्ट्रगान
X
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने शुक्रवार को लोगों से 14 अगस्त की शाम 5 बजे तिरंगा फहराकर (Tricolor hoisting) और राष्ट्रगान (National Anthem) गाकर आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने शुक्रवार को लोगों से 14 अगस्त की शाम 5 बजे तिरंगा फहराकर (Tricolor hoisting) और राष्ट्रगान (National Anthem) गाकर आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की आप सरकार (Aam Aadmi Party Government) ने पूरे शहर में 25 लाख झंडे बांटने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के छात्रों को भी झंडे दिए जाएंगे ताकि वे उन्हें घर ले जा सकें। मुख्यमंत्री ने कहा, 'देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। लोग खुश हैं और हर सरकार जश्न मना रही है।" मुख्यमंत्री ने कहा, 'देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। लोग खुश हैं और हर सरकार जश्न मना रही है।"

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, एक ऑनलाइन सम्मेलन में उन्होंने कहा, "स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ (75th anniversary of Independence Day) मनाने के लिए हर घर तिरंगा, हर हाथ तिरंगा और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आज मैं देश की जनता से अपील करना चाहता हूं कि वे शाम 5 बजे (14 अगस्त को) राष्ट्रगान गाएं।" वही केजरीवाल ने लोगों से भारत को "दुनिया का सर्वश्रेष्ठ देश" बनाने की दिशा में काम करने का संकल्प लेने की भी अपील की।

स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के अमृत उत्सव के लिए 15 अगस्त को ऐतिहासिक स्मारकों ( Historical Monuments) को तिरंगे की रोशनी से रोशन किया जाएगा। इसके साथ ही स्मारकों में राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया जाएगा।

Tags

Next Story