सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा हम चीन से अपना व्यापार क्यों नहीं बंद करते

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा हम चीन से अपना व्यापार क्यों नहीं बंद करते
X
अरुणाचल प्रदेश के तवांग में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को सवाल किया कि चीन के साथ भारत अपना व्यापार बंद क्यों नहीं कर देता।

नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश के तवांग में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को सवाल किया कि चीन के साथ भारत अपना व्यापार बंद क्यों नहीं कर देता। सीएम केजरीवाल ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि हम चीन से अपना व्यापार क्यों नहीं बंद करते? चीन से आयात की जाने वाली अधिकतर वस्तुएं भारत में बनती हैं। इससे चीन को सबक मिलेगा और भारत में रोजगार पैदा होंगे।

इससे पहले तवांग सेक्टर में भारतीय-चीनी सैनिकों की झड़प की खबर सामने आने के बाद सोमवार को अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारे जवान देश की शान हैं। उनके शौर्य को मैं सलाम करता हूं और ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। वहीं आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने भी बुधवार को कहा कि देश के आत्मसम्मान की ख़ातिर चीन से सभी व्यापार ख़त्म करने चाहिए। सौरभ ने ट्वीट किया कि मोदी को हमारे सैनिकों की ख़ातिर और देश के आत्मसम्मान की ख़ातिर चीन से सभी व्यापार खत्म करने चाहिए। वहीं सौरभ ने दूसरे ट्वीट में कहा कि चीन से व्यापार बंद होगा तो छोटा व्यापारी खुशहाल हो जाएगा। मेक इन इंडिया को बढ़ावा मिलेगा।

Tags

Next Story