दिल्ली सीएम केजरीवाल ने तालिबान को आर्थिक सहायता देने पर केंद्र पर उठाए सवाल

दिल्ली सीएम केजरीवाल ने तालिबान को आर्थिक सहायता देने पर केंद्र पर उठाए सवाल
X
केंद्रीय बजट में अफगानिस्तान की तालिबान सरकार को वहां के विकास के लिए आर्थिक सहायता देने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को केंद्र सरकार से सवाल किए।

नई दिल्ली। केंद्रीय बजट में अफगानिस्तान की तालिबान सरकार को वहां के विकास के लिए आर्थिक सहायता देने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को केंद्र सरकार से सवाल किए। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि 'अपने देश में शिक्षा, स्वास्थ्य और दिल्ली का फंड काट कर तालिबान को फंड देना क्या सही है? लोग इसका सख्त विरोध कर रहे हैं।' इस बार के यूनियन बजट में केंद्र सरकार ने अफगानिस्तान के लिए 2.5 करोड़ डॉलर यानी 200 करोड़ रुपए विकास सहायता पैकेज के प्रस्ताव की घोषणा की है। बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कह चुके हैं कि दिल्ली वालों के साथ बजट में फिर से सौतेला बर्ताव किया गया है। लोगों ने पिछले साल 1.75 लाख करोड़ से ज्यादा इनकम टैक्स दिया। उस में से मात्र 325 करोड़ रुपए दिल्ली के विकास के लिए दिए गए।

क्या है मामला

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में अफगानिस्तान को उसके विकास के लिए सहायता के रूप में 200 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया था। अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता पर काबिज होने के बाद हिंदुस्तान ने दूसरी बार आर्थिक मदद की है।

Tags

Next Story