गुजरात के सूरत में सीएम केजरीवाल का रोड शो शुरू, उमड़ा जन सैलाब

गुजरात के सूरत में सीएम केजरीवाल का रोड शो शुरू, उमड़ा जन सैलाब
X
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात के लोगों ने कमाल कर दिया और सूरत के लोगों ने और बड़ा कमाल कर दिया। मैं आपका धन्यवाद करने आया हूं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपने आम आदमी पार्टी के जिन लोगों को चुना है।वो पूरी ज़िम्मेदारी से आपका विश्वास पूरा करेंगे।

गुजरात में नगर निगम चुनाव (Gujarat Municipal Election) में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) का अच्छा प्रदर्शन रहा। यहां उन्होंने चुनाव लड़ते हुए न सिर्फ अपना खाता खोला बल्कि महत्वपूर्ण सीटों पर जीत भी हासिल की। आम आदमी पार्टी ने यहां 27 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसी सिलसिले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने सूरत (Surat) में आज रोड शो (Road Show) निकाल रहे है।

रोड शो में जन सैलाब उमड़ पड़ा है। हजारों लोग इस रोड शो में भाग ले रहे है। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात के लोगों ने कमाल कर दिया और सूरत के लोगों ने और बड़ा कमाल कर दिया। मैं आपका धन्यवाद करने आया हूं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपने आम आदमी पार्टी के जिन लोगों को चुना है।वो पूरी ज़िम्मेदारी से आपका विश्वास पूरा करेंगे।

वहीं आप गुजरात संयोजक ने कहा कि गढ़ किसी पार्टी का नहीं, गढ़ होना चाहिये शिक्षा का, स्वास्थ्य का, बिजली-पानी, जनसुविधा का जो कि आम आदमी पार्टी गुजरात की जनता को देगी। इससे पहले गुजरात के निकाय चुनाव में जीत पर अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि गुजरात के नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी का शानदार प्रदर्शन हुआ है। मैं गुजरात के लोगों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।

खासकर सूरत के लोगों का। सूरत के लोगों ने 125 साल पुरानी पार्टी कांग्रेस को हरा कर नई पार्टी आम आदमी पार्टी को प्रमुख विपक्षी दल के रूप में ज़िम्मेदारी सौंपी है। अब अरविंद केजरीवाल खुद लोगों 26 फरवरी को सूरत के लोगों को शुक्रिया कहने जाएंगे। सूरत की जनता ने कांग्रेस को दरकिनार कर आप को मुख्य विपक्षी पार्टी बनाने में मदद की।

Tags

Next Story