सीएम अरविंद केजरीवाल बोले- दिल्ली में हमारे पास 5-6 दिन की वैक्सीन बची, केंद्र सरकार और विशेषज्ञों से की ये अपील

सीएम अरविंद केजरीवाल बोले- दिल्ली में हमारे पास 5-6 दिन की वैक्सीन बची, केंद्र सरकार और विशेषज्ञों से की ये अपील
X
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि जब से दिल्ली में 45 साल से कम उम्र के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है, युवाओं में काफी उत्साह है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली में चल रहे अब तक के सबसे बड़े कोरोना वैक्सीनेशन अभियान पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महत्वपूर्ण जानकारी दी है। आप ट्विटर के मुताबिक, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि जब से दिल्ली में 45 साल से कम उम्र के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है, युवाओं में काफी उत्साह है।

हमनें स्कूलों में जो व्यवस्था की है, उससे लोग काफी खुश है। अभी 100 स्कूलों में टीकाकरण की व्यवस्था है जिसे हम आगे बढ़ा कर 300 स्कूलों तक करेंगे। दिल्ली में रोज 1 लाख वैक्सीन लग रही है। 50 हज़ार वैक्सीन 45 साल से कम उम्र के लोगों को और 50 हजार वैक्सीन 45 साल से ऊपर के लोगों को लग रही है।

दिल्ली के बाहर से भी लोग आकर वैक्सीन लगवा रहे है। उन्हें भी दिल्ली में हमारी व्यवस्था पसंद आ रही है। दिल्ली की जनसंख्या 2 करोड़ है। 1 करोड़ लोग 18 साल से ऊपर , 50 लाख 18 साल से कम उम्र और 50 लाख 45 साल से ऊपर है। हमें 40 लाख वैक्सीन मिली है, और 2 करोड़ 60 लाख वैक्सीन चाहिए। अगर इतनी वैक्सीन उपलब्ध करवा दी जाए तो दिल्ली को 3 महीने में वक्सीनेट कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री जी के Principal Scientific Advisor ने तीसरी लहर की चेतावनी दी है, तीसरी लहर से बचाने के लिए वैक्सीनेशन बहुत जरूरी है। हमें बच्चों की चिंता है, मेरा केंद्र और एक्सपर्ट से अपील है कि बच्चों के लिए भी वैक्सीन का इंतज़ाम किया जाए।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेरी सभी विशेषज्ञों और केंद्र सरकार से अपील है कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए जल्द किसी वैक्सीन का इंतजाम किया जाए। आज दिल्ली में हमारे पास 5-6 दिन की वैक्सीन बची है।

Tags

Next Story