सीएम केजरीवाल बोले दिल्ली सरकार घरों में आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को 'पल्स ऑक्सीमीटर' देगी

सीएम केजरीवाल बोले दिल्ली सरकार   घरों में आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को पल्स ऑक्सीमीटर देगी
X
राजधानी दिल्ली में कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या 59 हजार 746 हो गयी है। जिनमें 24 हजार 558 मामले एक्टिव हैं और 33013 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। जबकि दिल्ली में 2175 लोगों की मौत हो गयी है। मिली जानकारी के अनुसार, सीएम ने कहा कि एक्टिव मामलों में से अस्पतालों में 6 हजार और होम आइसोलेशन में 12,000 लोग हैं।

देश में चल रहे कोरोना संकट और लद्दाख में हुई सैनिकों की हिंसक झड़प के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चीन को जिम्मेदार ठहराया है।सीएम केजरीवाल ने कहा है कि हम चीन के खिलाफ दो युद्ध लड़ने पड़ रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि आज हम चीन के खिलाफ दो लड़ाई लड़ रहे हैं। एक सीमा पर और दूसरा कोरोना वायरस से जो चीन से आया है। हमारे 20 सैनिक वापस नहीं लौटे। हम दोनों लड़ाई जरूर जीतेंगे।

राजधानी दिल्ली में कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या 59 हजार 746 हो गयी है। जिनमें 24 हजार 558 मामले एक्टिव हैं और 33013 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। जबकि दिल्ली में 2175 लोगों की मौत हो गयी है। मिली जानकारी के अनुसार, सीएम ने कहा कि एक्टिव मामलों में से अस्पतालों में 6 हजार और होम आइसोलेशन में 12,000 लोग हैं। अच्छी खबर ये है कि एक हफ्ते में बस 1,000 एक्टिव केस बढ़े हैं।

केजरीवाल ने यह भी जानकारी दी है कि उनकी सरकार यहां घरों में आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को 'पल्स ऑक्सीमीटर' देगी। दिल्ली मेंं जांच की क्षमता को 3 गुना बढ़ाया गया है।

कोविड-19 से निपटने के सरकार के प्रयासों पर सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में प्रतिदिन करीब 18,000 लोगों की कोविड-19 जांच की जा रही है। करीब 12,000 मरीज घरों में आइसोलेशन में रह रहे हैं और आप सरकार उन्हें 'पल्स ऑक्सीमीटर' देगी। केजरीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार मिलकर काम कर रही हैं।

Tags

Next Story