CM केजरीवाल का भाजपा और कांग्रेस पर तंज, बोले- दोनों ने चंडीगढ़ का किया बेड़ा गर्क

पंजाब (Punjab) में 2022 में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) होने है। इसी कारण सभी राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर हमलावर है। इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी ( Bharatiya Janata Party) और कांग्रेस (Congress) पर जमकर निशाना साधा है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने मिलकर चंडीगढ़ (Chandigarh) को बर्बाद कर दिया है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली की तरह चंडीगढ़ में भी पानी का बिल जीरो होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूरे चंडीगढ़ शहर में सीसीटीवी कैमरे (CCTV cameras) लगाए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि उन्होंने बीजेपी को 13 साल और कांग्रेस को 12 साल दिए अब हमें भी 5 साल दीजिए केजरीवाल ने कहा कि चंडीगढ़ को फिर से एशिया का सबसे खूबसूरत शहर बनाना है।
उन्होंने कहा, "एक समय था जब चंडीगढ़ स्वच्छता के मामले में देश में पहले नंबर पर था और आज 66वें नंबर पर पहुंच गया है। चंडीगढ़ नगर निगम (Chandigarh Municipal Corporation) का गठन 1996 में हुआ था। बीजेपी ने 13 साल और कांग्रेस ने 12 साल शासन किया। उन्होंने मिलकर चंडीगढ़ का बेड़ा गर्क कर दिया है। 24 तारीख को नगर निगम के चुनाव है। बदलाव की कुंजी चंडीगढ़ के लोगों के पास है। आप इसे बदल सकते हैं। केजरीवाल ने कहा कि उन्हें राजनीति करना नहीं आता, वह सिर्फ काम करना जानते हैं।
उन्होंने कहा, "आज मैं आपसे 5 वादे करने जा रहा हूं। अगर आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव जीतती है, तो हम पहले भ्रष्टाचार (Corruption) खत्म करेंगे। भाजपा और कांग्रेस के पार्षद सारा पैसा खा जाते हैं। दूसरा नगर निगम में कोई काम बिना पैसे के नहीं होता है। अब आपको काम कराने के लिए नगर निगम जाने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि नगर निगम के कर्मचारी आपके घर काम करने आएंगे।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में हमने करके दिखाया है, दिल्ली में किसी को राशन कार्ड बनवाना हो, पानी का कनेक्शन लेना हो, बिजली का कनेक्शन लेना हो, किसी को लाइसेंस लेना हो, आपको दिल्ली सरकार के दफ्तर नहीं जाना होता है। केजरीवाल ने कहा कि ऐसे कामों के लिए व्यक्ति की सुविधा के मुताबिक दिल्ली सरकार का कर्मचारी उसके घर जाकर काम करता है। इसी तरह, चंडीगढ़ नगर निगम का एक कर्मचारी आएगा और आपके घर पर काम करेगा।
उन्होंने कहा, "चंडीगढ़ के दद्दूमाजरा में कचरे का पहाड़ खत्म हो जाएगा। दिल्ली की तरह, चंडीगढ़ में भी पानी का बिल शून्य होगा। यही नहीं हाउसिंग सोसायटियों में भी नगर निगम द्वारा विकास कार्य किया जाएगा। इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूरे चंडीगढ़ में कई सीसीटीवी कैमरे और स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। आज हमने न्यूयॉर्क और लंदन की तुलना में दिल्ली के अंदर दोगुने सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS