CM केजरीवाल इस बार मनाएंगे स्पेशल दिवाली, कैबिनेट मंत्री भी होंगे शामिल

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) इस दिवाली के अवसर पर अपने कैबिनेट मंत्रियो के साथ पूजा करेंगे। जिसका सीधा प्रसारण टेलीविजन (Television) पर किया जाएगा। दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly) में अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित अग्र-समागम में इसकी जानकारी देंगे।
उन्होंने कहा कि मैं इस दिवाली के अवसर पर अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ शाम 7 बजे पूजा अर्चना करूंगा। जिसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। केजरीवाल ने कहा मैं आप सभी से अपने-अपने टीवी के माध्यम से हमारे साथ दिवाली मानाने का आग्रह करता हू। उन्होंने कहा मैं दिल्ली के लोगों की भलाई और प्रग्रति के लिए 26 अक्टूबर को अयोध्या जाऊंगा और रामलला से प्राथना करूंगा कि सभी के जीवन में खुशी बनाए रखें।
केजरीवाल ने पिछले साल में जरूरतमंदों की मदद करने के लिए अग्रवाल समुदाय की प्रशंसा की थी। उन्होंने कहा कि मैं खुद इस समुदाय से संबंध रखता हू, इसलिए मैंने देखा है कि इस समुदाय के लोगों ने कैसे कोरोना महामारी में अपना कामधंधा खो दिया और जिसके चलते कई मुसीबतों का सामना किया। इसके बाबजूद भी इस समुदाय के लोग जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आये।
गौरतलब है कि पिछले महीने पहले उपमुख़्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) अयोध्या दौरे पर गए थे। जहां उन्होंने रामलला के दर्शन भी किए थे। उन्होंने कहा था कि रामलला के सामने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में सरकार बनाने के लिए अर्जी पेश की है। उन्होंने साधु संतो का आशीर्वाद भी प्राप्त किया है। उन्होंने प्रदेश में चुनाव के लिए पार्टी के 100 उम्मीदवारों के नाम का भी ऐलान किया था। साथ ही उन्होंने पार्टी की ओर से बिजली की 300 यूनिट फ्री देने का भी वादा किया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS