CNG Price Hike: दिल्ली में एक बार फिर बढ़े CNG के दाम, अप्रैल 2021 में थी 36.16 रुपये प्रति किलो और अब...

CNG Price Hike: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर सीएनजी (CNG) के दाम में वृद्धि हुई है। आज यानी शनिवार से दिल्ली में सीएनजी 95 पैसे और महंगी मिलेगी। दिल्ली में अभी तक सीएनजी 78.61 रुपये प्रति किलो थी। लेकिन अब दिल्ली वालों को 79.56 रुपये प्रति किलो सीएनजी मिलेगी। सीएनसी की नई कीमत शनिवार सुबह छह बजे से लागू हो गई है। बता दें कि इससे पहले दिल्ली में आठ अक्टूबर को सीएनजी के दामों में तीन रुपये प्रति किलो की वृद्धि हुई थी।
पेट्रोल के साथ-साथ दिल्ली में सीएनजी के दामों में भी वृद्धि होती रही है। जहां दिल्ली में पेट्रोल 96 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है, तो वहीं सीएनजी भी धीरे-धीरे 80 का आंकड़ा पार करने वाली है। दिल्ली में इससे पहले दिवाली पर लोगों को झटका लगा था, उस समय आईजीएल के दामों में 3 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। वहीं, PNG के दामों में भी तब 3 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।
इस तरह दिल्ली में तेजी से सीएनजी के दाम में वृद्धि होने से आम लोगों पर जल्द ही बड़ा बोझ पड़ने वाला है। दामों में वृद्धि के चलते कैब सर्विस देने वाली कंपनियां भी अपने दाम बढ़ा सकती हैं। इससे पहले भी कैब सर्विस देने वाली कंपनियां पहले भी ऐसा कर चुकी हैं। इसके अलावा जो लोग ऑटो से सफर करते हैं उनके लिए भी सीएनजी के दाम में बढ़ोतरी जेब पर बड़ा असर डालेगी।
बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में 7 मार्च 2022 से अब तक 15 बार सीएनजी के दाम बढ़ चुके हैं। मार्च से लेकर अब तक दिल्ली में सीएनजी के दाम में 23.55 रुपये प्रति किलो बढ़ोतरी हो चुकी है। इससे पहले अप्रैल 2021 में सीएनजी के दाम 36.16 रुपये प्रति किलो थे और जनवरी 2022 में सीएनजी 54.31 रुपये प्रति किलो थी। जहां आज सीएनजी के दाम 79.56 रुपये प्रति किलो हो गए हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS