गली गली प्रचार के लिए कांग्रेस ने उतारी ऑटो रिक्शा की फौज

नई दिल्ली। निगम चुनावों को लेकर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को गली गली प्रचार के लिए ऑटो रिक्शा की फौज उतार दी है। साथ ही लोगों प्रचार में इस्तेमाल होने वाला थीम सांग भी जारी हो गया है। प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में आयोजित समारोह में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ अनिल कुमार और निगम चुनाव अभियान समिति के चेयरमैन सुभाष चोपड़ा ने कांग्रेस थीम सोंग जारी किया और गलियों में प्रचार के लिए ऑटो रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर चौ अनिल व चोपड़ा के अलावा को-ऑर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन देवेन्द्र यादव, मीडिया कमेटी के चेयरमैन अनिल भारद्वाज सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
अपने संबोधन में चौ अनिल ने कहा कि दिल्ली निगम चुनाव में कांग्रेस की एकजुटता व पार्टी के प्रति भरपूर प्यार देखा जा सकता है। पार्टी को पूरा यकीन है निगम सत्ता में इस बार कांग्रेस ही जबरदस्त तरीके से वापसी कर रही है उन्होंने कहा कि इस थीम सोंग में हमने कांग्रेस के 15 साल के इतिहास, विकसित शीला जी की चमचमाती दिल्ली को दर्शाता है, जो कांग्रेस सरकार के योगदान से संभव हुआ था। जिसमें सरपट दौड़ती मेट्रो, बढ़ती सड़की, स्वस्थ वातावरण और स्वच्छ सफाई व्यवस्था से हर दिल्लीवासी खुशहाल और प्रगति में बराबर का भागीदार दिखाई दे रहा है।
गाने के माध्यम से एक विश्वास के साथ दिल्ली की जनता को समझाने की कोशिश की है कि शीला जी की दिल्ली - कांग्रेस वाली दिल्ली को फिर से स्वस्थ, स्वच्छ, प्रदूषण मुक्त, शराब मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, कूड़ा मुक्त, हरित पर्यावरण, पारदर्शी प्रशासन और दिल्लीवासियों की भागीदारी वाली दिल्ली बनाऐंगे। उन्होंने कहा कि सोंग में वर्तमान में आम आदमी पार्टी दूषित-प्रदूषित दिल्ली और भाजपा ने 15 वर्षों में एम.सी.डी. को मोस्ट करप्ट डिपार्टमेंट के नाम से परिभाषित किया है, इसको भी दर्शाया गया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की आबो-हवा को बिगाड़ दिया है। राजधानी आज गंदगी और कू़ड़े के जगह जगह लगे ढेर से परेशान है। इन्होंने दिल्ली की हवा पानी के साथ राजधानी को राजनीति को भी प्रदूषित कर दिया है। दिल्ली में भ्रष्टाचार इस कदर बरपा गया है कि केजरीवाल सरकार के 80 प्रतिशत मंत्री भ्रष्टाचार में अपराधी साबित हो चुके है कुछ जेल जा चुके है कुछ जांच के बाद जेल जाने की तैयारी निश्चित है। 38 विधायकों पर अपराधिक मामले चल रहे है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और भाजपा ने दिल्ली को पिछले दिनों दंगों में झोंक कर भाईचारे पर कुठाराघात किया था। उन्होंने कहा कि शीला जी की दिल्ली जिसकी भाईचारा, सद्भाव, मोहब्बत दिल्ली की पहचान होती थी, दोनों ने दिल्ली को प्रदूषण रुपी ग्रहण लगा दिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS