रॉबर्ट वाड्रा के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद प्रियंका गांधी ने खुद को किया आइसोलेट, चुनावी दौरा रद्द

देशभर में तेजी से कोरोना (Coronavirus) संक्रमण फैल रहा है। रोजाना हजारों की संख्या में मामले सामने आ रहे है। कोरोना अपना कहर सब पर बरपा रहा है। चाहे वो आम जनता हो या खास, इसी बीच, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के पति रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) आए है। इस बारे में प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो शेयर करके जानकारी दी है। हालांकि प्रियंका गांधी की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। उन्होंने कहा है कि रॉबर्ट के पॉजिटिव पाए जाने के बाद मैंने अपना असम और तमिलनाडू का दौरा रद्द कर दिया है।
मैं अब अपने पति के साथ होम आइसोलेट (Home Isolate) हो गई हूं। साथ ही प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके कहा कि हाल में कोरोना संक्रमण के संपर्क में आने के चलते मुझे अपना असम, तमिलनाडु और केरल का दौरा रद्द करना पड़ रहा है। मेरी कल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, लेकिन डॉक्टरों की सलाह पर मैं अगले कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहूंगी। इस असुविधा के लिए मैं आप सभी से क्षमाप्रार्थी हूं। मैं कांग्रेस विजय की प्रार्थना करती हूं।
आपको बता दें कि असम में प्रियंका गांधी आज तीन सभाएं करने वाली थी। प्रियंका दोपहर 12 बजे गोलपारा पूर्व में, दोपहर डेढ़ बजे गोलकगंज में और दोपहर साढ़े तीन बजे सरुखेत्री में जनसभा करने वाली थी। उधर, रॉबर्ट वाद्रा ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि उनके कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, हालांकि प्रियंका और घर में मौजूद अन्य लोगों की जांच में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि सौभाग्यवश उनके दोनों बच्चे इन दिनों घर पर नहीं हैं। वाद्रा ने कहा कि मुझमें लक्षण नहीं दिख रहे हैं। प्रियंका और मैं पृथक-वास में हैं...आशा है कि हम जल्द ही सामान्य दिनचर्या में लौट आएंगे। आप लोगों के संदेशों और शुभकमानाओं के लिए आभार।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS