Coronavirus: राजधानी में पिछले 24 घंटे में 1056 कोराेना के नये मामले आये, एक दिन में 28 लोगों की मौत

Coronavirus: राजधानी में पिछले 24 घंटे में 1056 कोराेना के नये मामले आये, एक दिन में 28 लोगों की मौत
X
Coronavirus: इसी के साथ दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या 1 लाख 32 हजार से अधिक हो गई है। जिसमें 1 लाख 17 हजार से अधिक मरीज बिलकुल स्वस्थ्य हो चुके है। कुल मौतों की बात करें तो अब तक 3881 मरीजों ने अभी तक जान गंवाई है। राजधानी में कुल 11 हजार के करीब सक्रिय मामले है।

दिल्ली में कई दिनों से एक हजार से कम केस आ रहे थे। मंगलवार को एक बार फिर हजार से ऊपर मामले पहुंच गये है। बीते 24 घंटे में 1056 नये मामले सामने अाये है। वहीं 1135 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गये। इस महामारी से 28 लोगों की मौत हो गई है।

इसी के साथ दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या 1 लाख 32 हजार से अधिक हो गई है। जिसमें 1 लाख 17 हजार से अधिक मरीज बिलकुल स्वस्थ्य हो चुके है। कुल मौतों की बात करें तो अब तक 3881 मरीजों ने अभी तक जान गंवाई है। राजधानी में कुल 11 हजार के करीब सक्रिय मामले है।

वहीं पिछले 24 घंटे में 18 हजार से अधिक दिल्ली में टेस्ट हुये है। कोविड अस्पतालों में 15000 से अधिक बेड खाली है। इस समय काेविड सेेंटरों और हेल्थ सेंटरों में 13000 से अधिक बेड उपलब्ध है। वहीं इस दोनों संस्थानों में 10000 के करीब मरीजों का इलाज चल रहा है।

केजरीवाल ने दी जानकारी

कोराेना महामारी से लड़ने के लिए और संक्रमण के विस्तार को कम करने के लिए छोटे बड़े होटलों को काेविड अस्पताल के रूप में अस्थाई तौर पर बनाया गया। जिसे अब हटाने की बात की जा रही है। जिसकी जानकारी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी है। इसके उन्होंने अधिकारियों की एक बैठक भी बुलाई है। अभी तक दिल्ली में 25 से अधिक छोटे बड़े होटलों को कोविड अस्पतालों और कोविड सेंटरों में तब्दील किया गया है।

Tags

Next Story