Coronavirus: दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे सक्रिय मरीजों की संख्या, जानें पिछले 24 घंटे के आंकड़े

दिल्ली में कोरोना का कहर जारी है। दिल्ली सरकार लोगों को पूरी सावधानियां बरतने की हिदायत दे रही है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना वायरस के 3816 नये मामले सामने आये है। वहीं इस बीमारी से 37 लोगों की मौत हो गई। जबकि मंगलवार को 3097 मरीजों को अलग-अलग अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। इसी के साथ दिल्ली में अब कुल संक्रमितों की संख्या 2 लाख 53 हजार से अधिक हो गई है। इस वैश्विक महामारी से 2 लाख 16 हजार से अधिक लोगों स्वस्थ होकर अपने घर चले गये है। जबकि कोरोना वायरस ने दिल्ली में अब तक 5051 मरीजों को लील लिया है।
दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 9.59 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 2 प्रतिशत पर आ गया है। दिल्ली में अभी कुल कोरोना वायरस के 31623 सक्रिय मरीज है। दिल्ली में अभी कुल 18464 मरीज होम आइसोलेशन में रहकर अपना उपचार करवा रहे है। कोविड-19 के केस बढ़ने के कारण दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या में भी इजाफा हो रही है। अब इसकी आंकड़े 1937 हो गये है। दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि दिल्ली में 9459 आरटी-पीसीआर जांच और 49554 रैपिड एंटीजन टेस्ट हुये है।
दिल्ली में बीते दिन लोगों के कुल 59013 कोरोना जांच की गई है। राजधानी में अब तक कोरोना वायरस की कुल 26 लाख से अधिक जांच की गई हैं। दिल्ली में कोविड अस्पतालों की बात करे तो 9 हजार के करीब बेड खाली है और 7 हजार के आस-पास लोगों का इलाज किया जा रहा है। कोविड केयर सेंटरों और हेल्थ सेंटरों में 5 हजार के लगभग बेड उपलब्ध है और 2300 मरीजों का इन सेंटरों में उपचार किया जा रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS