हाईटेक शहर में कोरोना संक्रमित मामलों में फिर आया रिकॉर्ड उछाल, एक दिन में सामने आए 97 संक्रमित मरीज

दिल्ली से सटे यूपी के शो हाईटेक जिले गौतमबुध नगर में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमितों के मामलों में रिकॉर्ड उछाल आया है। प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय द्वारा बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के जारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल कोविड-19 के एक दिन में सबसे ज्यादा 97 मामले सामने आये हैं। इसके कारण कुल मरीजों की संख्या 26481 हो गई है। कोरोना संक्रमित 85 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। कोविड अस्पताल और होम आइसोलेशन से 36 मरीज स्वस्थ हुए। इस बीच जिले के पुलिस कमिश्नर एवं उनकी धर्मपत्नी ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई गई।
कोरोना संक्रमित 85 वर्षीय महिला की मौत के साथ अब तक कोरोना संक्रमित 92 मरीजों की मौत इलाज के दौरान हुई है। ग्रेटर नोएडा निवासी महिला चार दिन पहले कोरोना संक्रमित हुई। महिला ने दिल्ली के निजी अस्पताल में जांच कराई, लेकिन कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बावजूद स्वास्थ्य विभाग को सूचना नहीं दी गई। सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि ग्रेटर नोएडा निवासी महिला ने दिल्ली की महाजन लैब में जांच कराई। जांच रिपोर्ट आने के बाद हमें कोई जानकारी नहीं दी गई। दिल्ली की लैब ने भी इस बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं कराई। महिला की मौत के बाद हमें इसकी जानकारी मिली। महिला के परिवार में दो और पॉजिटिव हैं। उनका इलाज शुरू करा दिया गया है। संपर्क में आए लोगों की निगरानी की जा रही है।
प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने जो बीते 24 घंटे में संक्रमित रोगियो कि सूची जारी कि है उसके अनुसार एक दिन में सबसे अधिक 97 मरीज कोविड पॉज़िटिव मामले सामने आए। जिसके कारण कुल मरीजों की संख्या 26481 हो गई है। कोरोना संक्रमित 85 वर्षीय महिला की मौत के साथ अब तक कोरोना संक्रमित 92 मरीजों की मौत इलाज के दौरान हुई है। कोविड अस्पताल और होम आइसोलेशन से 36 मरीज स्वस्थ हुए। जिससे स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 25845 हो गई है। जबकि कोविड अस्पताल और होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 544 हो गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS