भाजपा के 10 वीडियो बनाम केजरीवाल के 10 काम पर होगा निगम चुनाव

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम का चुनाव भाजपा के 10 वीडियो बनाम केजरीवाल के 10 काम पर होगा। यह बात शनिवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रैसवार्ता में कही। प्रैसवार्ता में भाजपा द्वारा आप नेताओं का एक के बाद एक स्टिंग वीडियो जारी किए जाने के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मतदाताओं को भाजपा के 10 वीडियो एवं उनकी पार्टी की 10 गारंटी के बीच चुनाव करना है। इस माह के शुरू में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली नगर निगम चुनाव के वास्ते शहर में तीन लैंडफिल स्थलों को हटाने और आवारा पशुओं की समस्या दूर करने समेत 10 गारंटी की घोषणा की थी।
वहीं सीएम केजरीवाल ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि एमसीडी चुनाव दो लाइन में, भाजपा के 10 वीडियो बनाम केजरीवाल के 10 काम पर होगा। चार दिसंबर को जनता जवाब दे देगी। दिल्ली की जनता को तय करना है कि उसको भाजपा के 10 वीडियो चाहिए या केजरीवाल के 10 काम चाहिए।
योगी आदित्यनाथ पर भड़के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
दिल्ली का नमूना कहने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भड़क गए। उन्होंने योगी के गुजरात में किसी कार्यक्रम के वायरल हो रहे वीडियो पर जवाब में ट्वीट कर जनता से कहा कि अगर गंदी गाली गलौज चाहिए, गुंडागर्दी चाहिए, भ्रष्टाचार चाहिए, गंदी राजनीति चाहिए तो इनको वोट दे देना। अगर स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी, सड़कें चाहिए तो मुझे वोट दे देना।
बता दें कि गुजरात में किसी कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल का बगैर नाम लिए कहा था कि ये जो दिल्ली से नमूना आया है। केजरीवाल ने उसे टैग कर योगी को लेकर जनता से अपील की। इसके साथ ही तिहाड़ में बंद कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन के लगातार भाजपा द्वारा जारी हो रहे वीडियो पर केजरीवाल ने कहा कि एमसीडी चुनाव दो लाइन में समझ लीजिए। उन्होंने कहा कि भाजपा के 10 वीडियो बनाम केजरीवाल के 10 काम। चार दिसंबर को जनता इसका जवाब दे देगी
आप लोगों के लिए नयी उम्मीद बन गई है
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शनिवार को अपना 10वां स्थापना दिवस मना रही आम आदमी पार्टी (आप) ने लोगों के प्यार के कारण भारतीय राजनीति में कई इतिहास रचे हैं। केजरीवाल ने 26 नवंबर, 2012 को 'आप' की स्थापना की थी। उन्होंने इस दिन पार्टी बनाने का फैसला किया, क्योंकि 1949 में इसी दिन भारत के संविधान को अपनाया गया था। केजरीवाल ने ट्वीट किया कि 10 साल पहले आज ही के दिन आम आदमी पार्टी की स्थापना हुई थी। इन 10 साल में जनता के बेशुमार प्यार और कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी ने भारतीय राजनीति में कई इतिहास रचे हैं। आम आदमी पार्टी आज देश की जनता की नयी उम्मीद बन चुकी है, विश्वास बन चुकी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS