दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए वोटों की गिनती आज, 42 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती की जाएगी

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए वोटों की गिनती आज, 42 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती की जाएगी
X
दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के लिए आज 42 मतगणना केंद्रों पर मतों की गिनती की जाएगी। इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली गई। राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के लिए आज 42 मतगणना केंद्रों पर मतों की गिनती की जाएगी। इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली गई। राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी। बता दें कि दिल्ली में चार दिसंबर को हुए चुनाव मतदान में 50.48 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। दिल्ली नगर निगम में 250 वार्ड हैं और इस चुनाव में 1,349 उम्मीदवार मैदान में हैं।

दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखा गया। राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया कि मतगणना के लिए तैयारी पूरी कर ली है। 42 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती की जाएगी। मतगणना केंद्र शास्त्री पार्क, यमुना विहार, मयूर विहार, नंद नगरी, द्वारका, ओखला, मंगोलपुरी, पीतमपुरा, अलीपुर और मॉडल टाउन सहित क्षेत्रों में स्थित हैं।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा की गई है और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 20 कंपनियां और 10,000 से अधिक पुलिस कर्मियों को केंद्रों पर तैनात किया गया है। आम आदमी पार्टी और भाजपा दोनों ने दावा किया है कि वे चुनावों में विजयी होंगे, जबकि कांग्रेस खोई हुई जमीन हासिल करने की कोशिश कर रही है।

Tags

Next Story