गर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद पति ने किया सरेंडर, साथ ही पढ़ें नोएडा की टॉप न्यूज

Noida Crime नोएडा के अल्फा-दो सेक्टर में रहने वाले एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी (Murder WIfe) की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह खुद थाने पहुंच गया तथा पुलिस को (Noida Police) घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला की मौत दो दिन पूर्व हुई है।
पुलिस ने बताया कि अल्फा-2 सेक्टर के जी ब्लॉक में रजनीकांत अपनी पत्नी खुशी दीक्षित के साथ रहता था। उन्होंने बताया कि रजनीकांत और खुशी दीक्षित दोनों ने एक मंदिर में 10 माह पहले प्रेम विवाह किया था। डीसीपी ने कहा कि बुधवार दोपहर बाद रजनीकांत थाना बीटा-2 में पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है।
2 लड़कियों के लापता होने की शिकायत दर्ज
नोएडा के सेक्टर-39 क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों से 2 लड़कियों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई है। सदरपुर कॉलोनी के एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के कथित अपहरण की शिकायत दर्ज कराई है। थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक आजाद सिंह तोमर ने सदरपुर कॉलोनी के व्यक्ति ने शिकायत में कहा है कि दीपक मिश्रा नाम के एक व्यक्ति ने उनकी 22 वर्षीय बेटी का कथित तौर पर अपहरण कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रेल की पटरी पर मिला शव
नोएडा में रेलवे ट्रैक पर बुधवार रात को एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। पुलिस को आशंका है कि व्यक्ति की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने बताया कि बुधवार रात को थाना दादरी पुलिस को सूचना मिली कि दिल्ली से कानपुर की तरफ जाने वाली डाउन लाइन पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र करीब 36 वर्ष है। वह सफेद कमीज और सफेद पेंट पहने हुए हैं। पुलिस आसपास के लोगों की सहायता से मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
अवैध हुक्का बार संचालित करने के आरोप में चार व्यक्ति गिरफ्तार
गाजियाबाद के कौशाम्बी में एक रेस्तरां के अंदर चल रहे एक अवैध हुक्का बार का पता चलने के बाद चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस हुक्का बार का पता पुलिस और आबकारी विभाग की एक संयुक्त टीम की छापेमारी में चला। इंदिरापुरम डीएसपी अंशु जैन ने बताया कि उत्तर प्रदेश के आबकारी विभाग और कौशाम्बी पुलिस ने मंगलवार रात हुक्का बार पर छापा मारा, जो बिना लाइसेंस के एक निजी मॉल में चल रहा था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के अलावा, भारी मात्रा में शराब और सुगंधित तंबाकू भी बरामद किया गया है।
अतिक्रमण हटाने पर किसानों का विरोध
नोएडा के सेक्टर-73 में अतिक्रमण हटाने के दौरान नोएडा प्राधिकरण की टीम को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। ऐसे में प्राधिकरण को पूरी कार्रवाई किए बिना ही वापस लौटना पड़ा। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-73 में भूखंड संख्या-3 संस्थागत संपत्ति है। इसमें करीब 700 वर्ग मीटर जमीन पर रमेश चंद, गबरू, रामवीर, अमरजीत सिंह, शेर सिंह आदि निवासी सफार्बाद द्वारा इस भूमि को खसरा संख्या-160 बताते हुए कमरे व टीन शेड डालकर कब्जा किया गया था। इससे नियोजित संस्थागत भूखंड का आंशिक भाग प्रभावित था। इस कारण विकास कार्य भी नहीं हो पा रहे थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS