अशोक प्रधान गैंग का बदमाश गिरफ्तार, हत्या व लूट में था शामिल

नई दिल्ली। क्राइम ब्रांच ने नीटू दाबोदिया-अशोक प्रधान-गुल्लर प्रधान गैंग के बदमाश को गिरफ्तार किया है। इस गैंग की नवीन बाली और नीरज बवानिया गैंग से दुश्मनी है। इसके चलते गुल्लर प्रधान की हत्या भी की जा चुकी है। गिरफ्तार बदमाश बवाना में पांच लाख की लूट के अलावा तीन जघन्य वारदातों में शामिल रहा है। वह गत दो सालों से फरार चल रहा था।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बदमाश का नाम रोहतक निवासी विशाल (29) है। इसे दिचाऊ कलां इलाके से पकड़ा गया। आरोपी पैरोल जंपर और भगौड़ा बदमाश है। चार साल पहले इसके खिलाफ बवाना में केस दर्ज किया गया था। बदमाशों ने पांच मई 2019 को बवाना मार्केट के दुकानदार लोकेश गुप्ता को निशाना बनाया था। तीन चार बदमाश रात करीब सवा 10 बजे उसकी दुकान पर पहुंचे थे। उस समय दुकानदार शटर बंद करने की तैयारी कर रहा था। एक बदमाश दुकान के बाहर खड़ा हो गया और दो दुकान में घुस गये। पांच लाख लूटकर बदमाश फरार हो गये थे। लोकल पुलिस ने केस में शामिल पांच आरोपियों गौरव, हितेश, नितेश, लक्ष्य और विशाल को अरेस्ट कर लिया था। कोविड के दौरान विशाल को पैरोल मिली थी। पैरोल अवधि खत्म होने के बाद इसने सरेंडर नहीं किया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS