कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में दलित समाज निभाएगा अहम भूमिका

कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में दलित समाज निभाएगा अहम भूमिका
X
दिल्ली में 26 जनवरी से शुरू होने वाली कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर प्रदेश से लेकर बूथ लेवल तक तैयारियां शुरू हो गई है।

नई दिल्ली। दिल्ली में 26 जनवरी से शुरू होने वाली कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर प्रदेश से लेकर बूथ लेवल तक तैयारियां शुरू हो गई है। प्रदेश अभियान के प्रभारी डॉ मदन मोहन झा द्वारा की गई संगठन की सभी इकाइयों के बाद अलग अलग श्रेणी की तैयारियां भी होने लगी है। इसी कड़ी में दलित नेता व प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयकिशन ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में राजधानी का दलित समय सबसे अहम भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि अभियान के हर चरण में दलित समाज बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगा और जन जन तक पार्टी की आवाज को पहुंचाएगा। इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी की दो दिल दिल्ली में निकली भारत जोड़ो यात्रा में राजधानी का दलित समाज एक लय में साथ चला था। पूरे देश ने देखा की राजधानी का दलित समाज कांग्रेस और राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है। ऐसा ही हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में भी देखने को मिलेगा।

Tags

Next Story