Delhi: DBC कर्मचारियों ने सीएम आवास तक निकाला पैदल मार्च, बोले...

Delhi News: यूनियन के अध्यक्ष देवानंद शर्मा ने कहा कि दिल्ली की जनता को डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी जलजनित बीमारी में धकेलने की जिम्मेदार दिल्ली सरकार है। दिल्ली नगर निगम (Municipal Council) की महापौर और निगम प्रशासन भी जिम्मेदार होगा। एंटी मलेरिया एकता कर्मचारी यूनियन (Employee Union) के बैनर तले गुरुवार को भी जारी रहने वाले अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया है। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी डीबीसी कर्मियों ने मुख्यमंत्री आवास (Chief Minister Residence) तक पैदल मार्च निकाला है। सीएम आवास की तरफ बढ़ते हुए दिल्ली सरकार निगम के विरोध में नारेबाजी की। और कहा कि अपना हक लेकर रहेंगे।
डीबीसी कर्मियों की हड़ताल
यूनियन ने बताया कि डीबीसी कर्मियों की हड़ताल का चौथा दिन है और किसी अधिकारी ने कोई बैठक या बातचीत नहीं की है। निगम के आलाधिकारी अपने अड़ियल रवैया पर अड़े हुए हैं और अधिकारियों के दबाव और पुलिस प्रशासन लगातार कर्मियों को अपने धरना स्थल से हटाने का पूरा प्रयास कर रही है। वहीं प्रशासन के इस रवैये को देखते हुए कर्मचारी अपनी जिंदगी को दांव पर लगाकर रखे हुए हैं और इस बार आरपार की लड़ाई के महौल में हैं। इसी के चलते शुक्रवार को यूनियन के सभी 12 जोन के साथियों ने निर्णय लिया कि शुक्रवार 4 अगस्त 2023 को दिल्ली के उपराज्यपाल कार्यालय (Lieutenant Governor Office) का घेराव किया जाएगा।
Also Read: मंत्री Atishi ने दिल्ली में GST Council की बैठक में लिया भाग, नई टैक्स दरों का किया विरोध
बता दें कि डीबीसी के कर्मचारी सिविक सेंटर के गेट नम्बर पांच पर पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत अनिश्चितकालीन हड़ताल और क्रमिक भूख हड़ताल (Hunger Strike) पर बैठ गए। वहीं हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि इनकी मांगो को नहीं माने जाने की वजह से इन्हें हड़ताल पर बैठना पड़ा। जब तक मांगों को नहीं माना जाता हमारी हड़ताल जारी रहेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS