यमुना के रौद्र रूप से दिल्ली पानी-पानी, एक बूंद पेयजल के लिए तरसेंगे लोग, देखें कब तक सुधरेंगे हालात

यमुना के रौद्र रूप से दिल्ली पानी-पानी, एक बूंद पेयजल के लिए तरसेंगे लोग, देखें कब तक सुधरेंगे हालात
X
दिल्ली (Delhi) को यमुना (Yamuna Water Level) के रौद्र रूप का सामना करना पड़ रहा है। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 205 को पार करके 208 के भी ऊपर जा चुका है। इस बीच दिल्ली में पीने के पानी का संकट भी गहराया है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) को यमुना (Yamuna Water Level) के रौद्र रूप का सामना करना पड़ रहा है। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 205 को पार करके 208 के भी ऊपर जा चुका है। दिल्ली के कई निचले हिस्सों से लेकर वीआईपी इलाकों में पानी भर गया है। दिल्ली में जहां बाढ़ का खतरा सर पर मंडरा रहा है। वहीं, अब दिल्लीवासियों की पीने के पानी की एक बूंद के लिए भी तरसना पड़ सकता है। दरअसल, यमुना का जलस्तर (Today Yamuna Water Level) बढ़ने के चलते दिल्ली के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (Water Treatment Plant) को बंद करना पड़ा है। बाढ़ के खतरे को लेकर आज दिल्ली में डीडीएमए (DDMA Meeting) की बैठक भी हुई। इस बैठक में कई दिशा-निर्देश दिए गए।

दिल्ली में बाढ़ के संकट के बीच दिल्लीवासियों को पीने के पानी के लिए दो-चार होने पड़ सकता है। दिल्ली के वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को बंद कर दिया गया है। जिसके चलते आने वाले आज यानी गुरुवार से लेकर आने वाले एक-दो दिन तक दिल्ली में पानी की सप्लाई बंद रहेगी। दिल्ली सरकार ने ये फैसला आज गुरुवार को हुई डीडीएमए की बैठक में लिया है।

यह भी पढ़ें:- Delhi Flood: दिल्ली की बाढ़ के आगे केजरीवाल सरकार बेबस, केंद्र से सहयोग न मिलने पर दिए ये आदेश

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसके लिए हरियाणा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि हथिनी कुंड बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है, जिसके चलते यमुना का जलस्तर अधिक बढ़ रहा है। वहीं, इस पर केंद्र सरकार का कहना है कि हथिनी कुंड बैराज की खुद एक क्षमता है, क्षमता से अधिक होने के चलते पानी को छोड़ना मजबूरी होता है।

बता दें कि दिल्ली में यमुना का पानी रिहायशी इलाकों में पहुंच चुका है। यमुना के पानी से दिल्ली के कई इलाके पानी-पानी हो चुके हैं। दिल्ली में जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। आज गुरुवार को दिल्ली के कई मार्गों को बंद कर दिया गया है। इसके चलते लोगों को भारी जाम से जूझना पड़ रहा है। वहीं, आज उपराज्यपाल की अगुवाई में हुई डीडीएमए की बैठक में सरकारी दफ्तरों को रविवार तक वर्क फ्रॉम होम करने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा दिल्ली के सभी स्कूलों को भी बंद करने का फैसला लिया है। दिल्ली सरकार ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

Tags

Next Story