Breaking: दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में फांसी पर लटका मिला युवक का शव

दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में सहायकों के लिए बने आवास में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान प्रकाश सिंह के तौर पर हुई है। वह तीन दिन से अपने आवास में ही बंद था। दरवाजा न खुलने पर उसके पिता और भाई ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक का सुसाइड नोट मिला।
पुलिस ने बताया कि 24 अकबर रोड पर कांग्रेेस मुख्यालय में हुई इस घटना की सूचना रविवार को मिली थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतक के भाई ने बताया कि प्रकाश ने शुक्रवार शाम से ही खुद को अपने कमरे में बंद कर लिया था।
पिता और भाई लगातार दरवाजा खटखटा रहे थे, पर नहीं खुला। फोन भी नहीं उठा रहा था। मृतक के परिजनों ने पुलिस को सूचित किया पुलिस को मौके पर पहुंची तो उसने प्रकाश को फांसी से लटका हुआ देखा। पुलिस ने जब गेट तोड़ा अंदर घुसी तो प्रकाश फंखे पर लटका था। शव काफी हद तक सड़-गल चुका था। मृतक ने सुसाइड में लिखा कि वह जिंदगी से बहुत से परेशान हो चुका है अब वह जीना नहीं चाहता।
परिजनों ने बताया कि प्रकाश बहुत शराब पीता था। नशे के हालत में अपनी पत्नी को भी मारा करता था। इसलिए पत्नी और उसके दो बच्चे उससे दूर सुल्तानपुरी में रहने चले गये थे। इसके बाद वह डिप्रेशन में चला गया था। इसलिए उसने ऐसा कदम उठाया होगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS