रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती
X
जानकारी के मुताबिक, नोएडा विधायक पंकज सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद डीएनडी पर उनके स्वागत में कई लोग जुटे थे। इसके साथ कई लोगों से उनका मिलना होता रहा जिसकी वजह से अंदेशा लगाया जा रहा है कि इन सभी कारणों की वजह से वह कोरोना संकमित हो गये।

दिल्ली-एनसीआर में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे है। आम लोगों के साथ-साथ खास लोगों को भी यह बीमारी अपनी चपेट में ले रहा है। ऐसे ही एक कोरोना का मामला सामने आया है जिसमें केंद्रीय मंत्री रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बेटा और नोएडा के विधायक पंकज सिंह कोरोना पॉजिटिव पाये गये है। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे शुरुआती लक्षण दिखने के बाद जांच करवाया तो पाया मैं संक्रमित हूं जिसकी पुष्टि रिपोर्ट आने पर हुई।

डॉक्टर के कहने पर मैं अस्पताल में भर्ती होकर अपना उपचार करा रहा हूं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुये बोले की जो लोग भी मेरे संपर्क में आये है। वह खुद को आइसोलेट कर लें। वहीं कोरोना वायरस का जांच भी करवाये। जानकारी के मुताबिक, नोएडा विधायक पंकज सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद डीएनडी पर उनके स्वागत में कई लोग जुटे थे। इसके साथ कई लोगों से उनका मिलना होता रहा जिसकी वजह से अंदेशा लगाया जा रहा है कि इन सभी कारणों की वजह से वह कोरोना संकमित हो गये।

दिल्ली में सबसे ज्यादा महिलाओं में मिल रही एंटीबॉडी

राजधानी में अस्पताल और निजी क्लीनिक में लोग कोरोना वायरस का टेस्ट करवा रहे है। टेस्ट करवाने में महिलाओं की संख्या भी बहुत ज्यादा है। जिसको लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में एंटीबॉडी पाई जा रही है। उन्होंने बताया कि पुरुष महिलाओं के मुकाबले में स्वास्थ्य रूप से ज्यादा ठीक नहीं रहते और इसलिए उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम होती है। इसलिए राजधानी में महिलाओं के मुकाबले पुरुष ज्यादा संक्रमित हो रहे है।

Tags

Next Story