दिल्ली के अलीपुर में बड़ा हादसा, गोदाम की दीवार ढहने से मलबे में दबे कई लोग, 5 की मौत

देश की राजधानी दिल्ली के अलीपुर (Alipur) से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां शुक्रवार को एक गोदाम की दीवार(warehouse wall) गिर गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 5 मजदूरों की मौत (5 workers died) हो गई। अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त 20 से 25 मजदूर गोदाम में काम कर रहे थे।
घटना स्थान पर पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंच गई हैं। और बचाव और राहत का काम जारी हैं। अब तक 10 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। घायलों को इलाज के लिए राजा हरीश चंद्र अस्पताल ले जाया गया है।
दिल्ली: अलीपुर में एक गोदाम की दीवार गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई और घायल लोगों को अस्पताल भेजा गया है। कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है जिसके लिए बचाव अभियान जारी है। https://t.co/a3sxm6BPUe pic.twitter.com/VLbW4iCINZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 15, 2022
जिसमें 14 लोग घायल हो गए है। जिसमें 2 की हालत नाजुक बानी हुई हैं। बताया जा रहा है कि शिकायत मिलने के बाद भी डीएम और एसडीएम कार्यालय अवैध गोदामों के निर्माण को नहीं रोक रहे थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS