AAP सांसद संजय सिंह ने फाड़ा LG का भेजा हुआ नोटिस, कहा- मैं डरने वाला नहीं...

AAP सांसद संजय सिंह ने फाड़ा LG का भेजा हुआ नोटिस, कहा- मैं डरने वाला नहीं...
X
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उपराज्यपाल की ओर से भेजे गए लीगल नोटिस की कॉपी फाड़ दी है।

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के नेताओं को दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना ( Lieutenant Governor Vinay Saxena) द्वारा भेजे गए नोटिस का मामला गरमा गया है। राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उपराज्यपाल की ओर से भेजे गए लीगल नोटिस की कॉपी फाड़ दी है। इसके साथ ही उन्होंने एलजी विनय सक्सेना के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कई बड़े आरोप लगाए हैं।

संजय सिंह ने उन पर करोड़ों की ठगी का आरोप लगाया है। और मामले की सीबीआई, ईडी से जांच कराने की मांग की हैं। संजय सिंह ने कहा कि खादी ग्रामोद्योग के मुखिया रहते हुए उन्होंने मजदूरों को अपना हक भी नहीं दिया और कुछ दस्तावेजों के साथ भ्रष्टाचार (Corruption) का आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना नंबर एक के बेईमान हैं। ऐसा भ्रष्टचारी व्यक्ति जो केवीआईसी का अध्यक्ष रहते हुए ढाई लाख कर्मचारियों के पैसे खा जाता है।

ऐसा भ्रष्ट व्यक्ति जो खादी जैसी पवित्र संस्था को अपनी लूट का अड्डा बना लेता है। नरेंद्र मोदी जी, ऐसे भ्रष्ट व्यक्ति को बताओ, तुमने दिल्ली का एलजी क्यों बनाया? एलजी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए संजय सिंह ने कहा कि उन्होंने सीबीआई और ईडी से जांच की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि एलजी को तुरंत हटाकर गिरफ्तार किया जाना चाहिए। संजय सिंह ने नोटिस को फाड़ते हुए कहा कि वह उच्च सदन (राज्य सभा) के सदस्य हैं और उन्हें सच बोलने का अधिकार है।

संजय सिंह ने कहा, 'मैं वीके सक्सेना (Vinay Saxena) को बताना चाहता हूं कि भारत का संविधान मुझे सच बोलने का अधिकार देता है। देश के सर्वोच्च सदन का सदस्य होने के नाते मुझे सच बोलने का अधिकार है। मैं एक चोर, भ्रष्ट व्यक्ति को नोटिस भेजने से नहीं रुकने और डरने वाला हूं। मैं इस तरह के नोटिस को 10 बार फाड़ कर फेंक देता हूं। अगर आपको लगता है कि आप नोटिस के तहत भ्रष्टाचार करेंगे, लूट करेंगे और भ्रष्टाचार को दबा देंगे तो यह संभव नहीं है।

Tags

Next Story