दिल्ली के आप विधायक अमानतुल्लाह खान को हार्ट अटैक का झटका, जानिए कैसी है हालत

नई दिल्ली में ओखला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को माइनर हार्ट अटैक आया है। जिसके बाद परिवार वालों ने उनको अस्पताल में भर्ती करवाया। उनका अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं। परिवार के लोगों के अनुसार शुक्रवार रात को अमानतुल्लाह खान की तबीयत अचानक खराब हुई। जिसके बाद उनको अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शनिवार को विधायक की एंजियोप्लास्टी की गई। जिसके बाद उनकी हालत में पहले से सुधार है। बता दें कि अमानतुल्लाह खान दो बार विधायक बन चुके हैं। वे अपने बयानों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS